Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हड़कंप : सिवनी में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीड…
वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करते लोग
वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करते लोग
राष्ट्रीय

हड़कंप : सिवनी में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसमें पीड़ित ने डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 03:51 PM
सिवनी

सिवनी जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान सोहेल खान, पिता वहीद खान, निवासी ग्राम सालीवाड़ा (भोमा), तहसील सिवनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित आईटीआई का छात्र है। घटना के बाद डर के कारण उसने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। फिलहाल वह नागपुर में रह रहा है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग समेत अन्य सभी पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में दिखी बेरहमी,

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट और उसे अपमानित करने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं एआईएमआईएम के डिविजनल इंचार्ज शादाब पटेल ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के कारण और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के समय मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें