Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › कारोबार › स्टार्टअप › Success Story: न फैक्ट्री, न बड़ा निवेश... नारियल के बेकार …
A multi-crore business based on coconuts(Image Source: AI Generated)
A multi-crore business based on coconuts(Image Source: AI Generated)
स्टार्टअप

Success Story: न फैक्ट्री, न बड़ा निवेश... नारियल के बेकार छिलकों से खड़ा किया 3.5 करोड़ का बिजनेस 

Success Story: केरल की मारिया कुरियाकोस ने 1 लाख रुपए से नारियल के छिलकों का बिजनेस शुरू किया। आज उनका स्टार्टअप थेंगा कोको 3.5 करोड़ रुपए से अधिक का सालाना कारोबार कर रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:10 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Success Story: कई बार जिस चीज को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही करोड़ों रुपए के बिजनेस का आधार बन सकती है, केरल की एंटरप्रेन्योर मारिया कुरियाकोस की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मारिया ने अपनी स्टार्टअप की नौकरी छोड़कर 'थेंगा कोको' (Thenga Coco) की शुरुआत की और नारियल के छिलकों से 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस खड़ा कर दिया। नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब यह पता न हो कि आपका आइडिया बाजार में सफल होगा या नहीं। मारिया कुरियाकोस ने भी जोखिम उठाया और नारियल के छिलकों को अपने कारोबार का आधार बनाया।  

एक लाख रुपए से शुरू हुई थेंगा कोको की कहानी

केरल की मारिया ने अपने छोटे से प्रयोग को 'थेंगा कोको' नाम के सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स ब्रांड में बदल दिया। साल 2019 में उन्होंने महज एक लाख रुपए के शुरुआती निवेश से इस कारोबार की शुरुआत की थी। HerStory की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कंपनी का सालाना रेवेन्यू 3.5 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। स्पेन से MBA पूरा करने के बाद मारिया भारत लौटी थीं। उनका लक्ष्य ऐसा कारोबार शुरू करना था, जिसमें कमाई के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी महत्व दिया जाए।  

मारिया कुरियाकोस सफलता की कहानी 

केरल की एंटरप्रेन्योर मारिया कुरियाकोस ने अपनी नौकरी छोड़कर महज 1 लाख रुपए के निवेश से 'थेंगा कोको' (Thenga Coco) की शुरुआत की। उन्होंने नारियल के बेकार छिलकों को खूबसूरत और उपयोगी उत्पादों में बदलकर एक ऐसा स्टार्टअप खड़ा किया, जिसका सालाना रेवेन्यू 3.5 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। उनकी यह कहानी बताती है कि सही सोच, मेहनत और नए आइडिया के दम पर बेकार समझी जाने वाली चीज भी करोड़ों के कारोबार में बदल सकती है।

साल 2019 में शुरू की बिजनेस आइडिया की तलाश

साल 2019 में मारिया ने एक बेहतर बिजनेस आइडिया की तलाश में अलग-अलग बाजारों का अध्ययन शुरू किया। DOC की स्टार्टअप स्टोरीज रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती दौर में उन्होंने नारियल पानी, कॉयर और ताड़ के पत्तों से बने उत्पादों पर विचार किया। हालांकि, बाजार की पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि कुछ क्षेत्रों में पहले से ही कई कंपनियां अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि दूसरे उत्पादों के बाजार में पड़ोसी राज्यों के सप्लायर से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही थी। 

 फेंके हुए नारियल के छिलके से मिला नया बिजनेस आइडिया

एक दिन बिजनेस की संभावनाओं पर विचार करते समय मारिया की नजर फेंके हुए नारियल के छिलकों के ढेर पर पड़ी। उन्होंने सोचा कि क्यों न इन छिलकों के साथ कुछ नया प्रयोग किया जाए। इसके बाद उन्होंने सैंडपेपर की मदद से नारियल के खोल की बाहरी सतह को चिकना किया और उसकी चमक बढ़ाने के लिए थोड़ा नारियल तेल लगाया। इस छोटे से प्रयोग ने उन्हें एक नई संभावना दिखाई।   

पहले ऑर्डर से शुरू हुआ कारोबार का विस्तार

मारिया ने साल 2019 में थेंगा कोको लॉन्च किया। अपने उत्पादों के लिए ग्राहक तलाशने के उद्देश्य से उन्होंने बेंगलुरु, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में सस्टेनेबल उत्पादों में रुचि रखने वाले कारोबारियों से संपर्क किया। उनके उत्पादों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और जल्द ही उन्हें 200 पीस का पहला ऑर्डर मिल गया। उस समय प्रत्येक उत्पाद की कीमत 60 रुपए रखी गई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें