Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय आत्महत्या या हत्या : तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाह…
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामले की जांच
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामले की जांच
राष्ट्रीय

आत्महत्या या हत्या : तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

दिल्ली की लोधी कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद जान चली गई। पुलिस इसे फिलहाल एक दुर्घटना या खुदकुशी के नजरिए से देख रही है, लेकिन मृतका के परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा गया है।

विशेष संवाददाता
06 Jul 2026, 11:08 AM
रायपुर
Delhi Bride Death Case में राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी से सामने आए नवविवाहिता की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय आकृति शनिवार को तीसरी मंजिल से गिर गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिवार इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। 
परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक आकृति पूरी तरह सामान्य थीं। उन्होंने अपनी मां से बात की थी और ऑफिस में साथियों के साथ छोटी-सी पार्टी भी की थी। ऐसे में परिवार सवाल उठा रहा है कि आखिर कुछ ही घंटों में ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई।

मां से आखिरी बातचीत में थीं बिल्कुल सामान्य

परिवार के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6 बजे आकृति ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने ऑफिस की पार्टी का जिक्र किया और बताया कि वह घर लौट रही हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी आवाज सामान्य थी और किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही थी। परिवार का सवाल है कि जो युवती कुछ घंटे पहले तक सामान्य थी, वह अचानक आत्महत्या जैसा कदम कैसे उठा सकती है। इसी वजह से वे पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

ढाई महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं। वह छतरपुर स्थित एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। उनकी शादी करीब ढाई महीने पहले हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता था और ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित करता था।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

पति की बहन थी आकृति की दोस्त

परिजनों के अनुसार आकृति की पहले अपने पति अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ। इसे लव-कम-अरेंज मैरिज बताया जा रहा है। आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि रात करीब 8 बजे परिवार को आकृति के पति का फोन आया। उन्होंने कहा कि आकृति लापता हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने सूचना दी कि पालिका कुंज इलाके में एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान आकृति के रूप में हुई।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों के आरोप और अन्य तथ्यों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें