Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › रक्षा › Taiwan Defense Upgrade: ताइवान को मिले नए एफ-16वी…
F-16V lands at Taitung Air Base ( Image Source - Social Media )
F-16V lands at Taitung Air Base ( Image Source - Social Media )
रक्षा Featured

Taiwan Defense Upgrade: ताइवान को मिले नए एफ-16वी लड़ाकू विमान, चीन की सैन्य गतिविधियों के बीच रक्षा तंत्र मजबूत

Taiwan Defense Upgrade: ताइवान को अमेरिका से खरीदे गए 66 F-16V लड़ाकू विमानों में से पहले दो विमान मिल गए हैं, जिससे उसकी हवाई रक्षा क्षमता मजबूत होगी।

क
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 02:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
ताइवान
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Taiwan Defense Upgrade: चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और लगातार मंडराते खतरे के बीच ताइवान ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। महीनों के इंतजार और देरी के बाद, अमेरिका से खरीदे जा रहे 66 नए एफ-16वी (ब्लॉक 70) लड़ाकू जेट विमानों के खेप में से पहले दो विमान ताइवान पहुंच चुके हैं। ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित ताइतुंग के चिहांग हवाई अड्डे पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे (0400 GMT) इन लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की। ये विमान अमेरिका से गुआम और हवाई के रास्ते उड़ान भरकर यहां पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने जताया भरोसा 

इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह ताइवान की हवाई रक्षा क्षमताओं को और अधिक पुख्ता करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने इस सहयोग के लिए अमेरिकी सरकार का धन्यवाद भी किया। ताइपानी संसद में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने पुष्टि की कि बाकी विमान भी चरणबद्ध तरीके से जल्द ही पहुंचेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन की मंशा ताइवान को लेकर कभी नहीं बदली है, इसलिए ताइवान को अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं रखनी होगी। 

2019 का सौदा और डिलीवरी में देरी 
ताइवान ने वर्ष 2019 में अमेरिका से करीब 8 अरब डॉलर की लागत से लॉकहीड मार्टिन के इन आधुनिक लड़ाकू विमानों का सौदा किया था। इस नए बैच के शामिल होने से ताइवान के पास कुल एफ-16 विमानों का बेड़ा बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर परीक्षण और तकनीकी दिक्कतों की वजह से इनकी आपूर्ति में काफी देरी हुई है। यह डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका की ताइवान नीति और वैश्विक कूटनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों और ताइवान की सुरक्षा एवं साझा मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, चीन हमेशा की तरह अमेरिका द्वारा ताइवान को दी जाने वाली सैन्य मदद का विरोध करता आया है।

एफ-16वी विमानों की खासियत 

ताइवान पहुंचे ये नए एफ-16वी लड़ाकू विमान अत्याधुनिक एवियोनिक्स, आधुनिक रडार तकनीक और उन्नत हथियार प्रणालियों से लैस हैं। ये चीन के आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट्स (जैसे जे-20) को टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम हैं। 

स्वदेशी रक्षा कार्यक्रमों पर भी जोर 

विदेशी हथियारों के अलावा ताइवान अपने घरेलू रक्षा तंत्र को भी मजबूत कर रहा है। ताइवान ने अपनी खुद की 8 पनडुब्बियों के निर्माण का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताइवान की पहली स्वदेशी पनडुब्बी 'नरवाल' (Narwhal) इस समय अपने अंतिम समुद्री परीक्षणों (Sea Trials) से गुजर रही है। निर्माण कंपनी सीएसबीसी के अध्यक्ष चेन जेंग-होर्न के अनुसार, परीक्षण पूरे होते ही इसे जल्द से जल्द ताइवानी नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें