Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बा…
पिकअप हादसा, मकान में घुसा वाहन
पिकअप हादसा, मकान में घुसा वाहन
अंबिकापुर (सरगुजा)

टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार  

गांधीनगर थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 12:03 PM
अंबिकापुर
जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिकअप वाहन चालक को अचानक झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसा इतना जोरदार था कि मकान का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

मथरामारी गांव में हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार यह घटना कांकेर गांव के मथरामारी इलाके की है। यहां रहने वाले भीम नारायण सिंह के घर के सामने से पिकअप वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते पिकअप सड़क से उतरकर सीधे मकान की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों की जानकारी ली। गनीमत रही कि वाहन की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी  

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे चालक और परिचालक को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

चालक को झपकी के कारण हादसा हुआ 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन की रफ्तार ज्यादा थी और चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। अगर वाहन थोड़ी और तेजी से आगे बढ़ता या घर के अंदर तक पहुंच जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नींद या थकान की स्थिति में वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है।

पुलिस जांच करने घटना स्थल पहुंची 

हादसे की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को हटवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें