Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल Tawa Kulcha Recipe: घर के तवे पर बनाएं रेस्टोरेंट…
Tawa Kulcha Recipe ( Image Source - AI Generated )
Tawa Kulcha Recipe ( Image Source - AI Generated )
लाइफ स्टाइल

Tawa Kulcha Recipe: घर के तवे पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कुलचा, जानें आसान रेसिपी

Tawa Kulcha Recipe: तवा कुलचा एक स्वादिष्ट और आसान रेसिपी है, जिसे बिना तंदूर के घर के साधारण तवे पर भी बनाया जा सकता है। मैदा, यीस्ट और कुछ आसान सामग्री से तैयार यह कुलचा बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनता है।

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 04:15 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 11:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tawa Kulcha Recipe: अगर रोज-रोज वही रोटी और पराठा खाकर मन भर गया है और कुछ ढाबा स्टाइल खाने की इच्छा हो रही है, तो तवा कुलचा एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से रुई जैसा सॉफ्ट कुलचा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा परफेक्ट कुलचा सिर्फ तंदूर में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सही तरीका अपनाएं तो घर के साधारण तवे पर भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा कुलचा तैयार किया जा सकता है।

ज़रूरी सामग्री

  • मैदा: 4 कप 
  • ड्राई यीस्ट: 1 छोटा चम्मच 
  • चीनी: 2 छोटे चम्मच 
  • गुनगुना पानी: ½ कप 
  • तेल: 2 बड़े चम्मच 
  • मक्खन: ¼ कप 
  • नमक: ½ छोटा चम्मच

बनाने की आसान विधि

  1. यीस्ट एक्टिवेट करें: सबसे पहले ½ कप गुनगुने पानी में चीनी और ड्राई यीस्ट डालकर मिला लें। इसे 5-10 मिनट के लिए रख दें। जब इसमें ऊपर झाग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि यीस्ट एक्टिव हो गया है।
  2. आटा तैयार करें: अब इस तैयार घोल में मैदा, नमक और थोड़ा गुनगुना दूध (या आवश्यकतानुसार पानी) मिलाकर मिलाएं। इसे लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह गूंथें। शुरुआत में आटा थोड़ा चिपचिपा लगेगा, लेकिन लगातार मथने से यह एकदम सॉफ्ट हो जाएगा।
  3. आटे को फूलने दें: आटा गूंथते समय इसे हल्के हाथों से खींचते हुए स्ट्रेच करें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं और किसी गीले कपड़े या ढक्कन से ढककर गर्म जगह पर रख दें, ताकि आटा फूलकर साइज में दोगुना हो जाए।
  4. हवा निकालें और सेट करें: जब आटा अच्छे से फूल जाए, तो उसे हल्के हाथों से दबाकर अंदर की हवा निकालें और 1-2 मिनट फिर गूंथें। इसके बाद आटे को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि उसकी फर्मेंटेशन धीमी और स्थिर रहे।
  5. बेलने की प्रक्रिया: आटे की मीडियम आकार (टेनिस बॉल जितनी) की लोइयां तोड़ें। थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर इसे गोल या लंबे (अंडाकार) शेप में हल्का मोटा बेल लें।
  6. तवे पर सेकें: तवा गर्म करें और बेले हुए कुलचे को उस पर डालें। ढक्कन लगाकर धीमी से मध्यम आंच पर पकने दें। जब ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो इसे पलट दें।
  7. मक्खन लगाकर परोसें: कुलचे की दोनों सतहों पर मक्खन लगाएं और तब तक सेकें जब तक उस पर सुनहरे ढाबा स्टाइल स्पॉट्स न आ जाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें