Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंद…
Vijay Sahu TB recovery story Mahasamund(Image Source: CGDPR)
Vijay Sahu TB recovery story Mahasamund(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंदगी, टीबी मुक्त होकर मिसाल बने विजय साहू

TB Treatment: महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-25 निवासी विजय साहू ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से टीबी बीमारी को मात दी। नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने वाले विजय अब लोगों को भी समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 02:46 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
TB Treatment: स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन का एक अनमोल पुंजी है। इसे सुरक्षित रखना एक कठिन चुनौती भी है, लेकिन सतत जांच, उपचार और सही समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिले परामर्श से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक बेहतर कार्य हो रहा है। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत जिले के 551 ग्राम पंचायतों में से 305 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो गया है। जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से टीबी रोगियों को समय पर जांच, नियमित उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
कई लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मिलकर अपने रोग को पूर्णतः ठीक किया है। इसी क्रम में महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 25 निवासी श्री विजय साहू के जीवन में भी बदलाव देखने को मिला है। नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग की समझाईश से विजय ने टीबी बीमारी को मात दी।

एक साल तक परेशान रहे विजय, लगातार बनी रही स्वास्थ्य समस्या

विजय बताते हैं कि करीब एक वर्ष तक उन्हें लगातार थकावट रहती थी और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता था। लगातार खांसी आने के साथ शाम के समय हल्का बुखार भी रहता था। उन्होंने निजी चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाया। इस दौरान वे तंबाकूयुक्त गुटका और शराब का सेवन भी करते थे, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और बढ़ रही थी। इसी बीच वार्ड की मितानिन रेखा साहू ने विजय को जिला क्षय केंद्र, महासमुंद में जांच कराने की सलाह दी। विजय ने जिला क्षय केंद्र पहुंचकर अपने थूक की जांच कराई, जिसमें टीबी बीमारी की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 13 फरवरी 2025 से लगातार छह माह तक नियमित रूप से टीबी की दवाइयां लीं। 

दवा के साथ पौष्टिक आहार और नशे से दूरी ने बढ़ाया स्वास्थ्य लाभ

उपचार के साथ उन्होंने पौष्टिक भोजन का सेवन किया। चिकित्सक एवं मितानिन द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दिए जाने पर विजय ने तंबाकू युक्त गुटका और शराब का सेवन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया। उपचार के दौरान स्वास्थ्य विभाग की नर्स द्वारा समय-समय पर विजय के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती रही और नियमित दवा सेवन के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। टीबी उपचार के दौरान उन्हें पोषण सहायता के रूप में उनके बैंक खाते में दो चरणों में कुल 6 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री लेने में किया। 

दोबारा जांच के बाद टीबी से पूरी तरह स्वस्थ घोषित हुए विजय

लगातार उपचार और स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने के बाद विजय ने जिला क्षय केंद्र में दोबारा थूक की जांच कराई। 29 मई 2026 को जांच के उपरांत उन्हें टीबी बीमारी से पूर्णतः स्वस्थ होने की जानकारी दी गई। आज विजय पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने नशे का सेवन भी पूरी तरह छोड़ दिया है। विजय कहते हैं कि समय पर जांच और नियमित उपचार से वे टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो सके। वे अपने साथियों और अन्य लोगों को भी तंबाकू युक्त गुटका, शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर निजी उपचार के बजाय नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने की सलाह देते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें