Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Teacher Honor Ceremony: शिक्षिका कविता वर्मा को ल…
Kavita Verma receiving teacher award (Image Source - Keertiman Media)
Kavita Verma receiving teacher award (Image Source - Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Teacher Honor Ceremony: शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे साल मिला शिक्षक सम्मान, चोवा राम कोसले प्रधान पाठक भी हुए सम्मानित

Teacher Honor Ceremony: आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कुरूद (बाराडेरा) स्कूल की शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे वर्ष शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रधानपाठक चोवा राम कोसले को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
10 Sep 2026, 06:18 PM
आरंग
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Teacher Honor Ceremony: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले और बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरंग में आयोजित इस विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान शिक्षा में सराहनीय योगदान के लिए क्षेत्र के 202 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मंदिरहसौद संकुल के तहत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कुरुद (बाराडेरा) के प्रधानपाठक चोवा राम कोसले और प्राथमिक शाला की शिक्षिका कविता वर्मा को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंच पर सराहा गया।

लगातार दूसरी बार मिला सम्मान 

समारोह की सबसे खास बात शिक्षिका कविता वर्मा की उपलब्धि रही। उन्हें लगातार दूसरे साल विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया गया है। अपनी नवाचारी शिक्षण शैली और बच्चों के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने इलाके में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक ही मंच से लगातार दो बार यह सम्मान पाना उनके शैक्षणिक स्तर और निष्ठा को दर्शाता है।

बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी पूंजी

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षिका कविता वर्मा ने कहा, लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान मिलना सिर्फ मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस मेहनत और निष्ठा का सम्मान है जो हम रोज स्कूल में बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लगाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक शिक्षक के तौर पर बच्चों की मुस्कान और उनके जीवन में आने वाला सकारात्मक बदलाव ही सबसे बड़ी संपत्ति होती है। जब पढ़ाई में नए विचारों और ईमानदारी को शामिल किया जाता है, तो सम्मान अपने आप मिलता है। यह सम्मान उन्हें आगे भी इसी तरह लगन से काम करने और बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने की प्रेरणा देता रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें