Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय अनोखी शादी : सादगी और पर्यावरण का संगम, नहीं लेंग…
इंदौर में सादगीपूर्ण शादी
इंदौर में सादगीपूर्ण शादी
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

अनोखी शादी : सादगी और पर्यावरण का संगम, नहीं लेंगे उपहार, मेहमानों से मांगा सिर्फ एक पौधा

इंदौर के समाजसेवी अक्षय जैन ने अपने बेटे पार्थ जैन की 12 जुलाई को होने वाली शादी को सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला आयोजन बनाया है। मेहमानों से उपहार की जगह एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 03:09 PM
मध्‍य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यवसायी और समाजसेवी अक्षय जैन ने अपने बेटे पार्थ जैन की 12 जुलाई को होने वाली शादी को सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला आयोजन बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने विवाह समारोह को सीमित और पूरी तरह पारिवारिक स्वरूप देने का फैसला किया है। शादी में केवल दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और परिजन ही शामिल होंगे। जैन परिवार ने शादी में आने वाले सभी मेहमानों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार का उपहार, लिफाफा या भेंट लेकर न आएं।

प्रधानमंत्री के संदेश से मिली प्रेरणा

समाजसेवी अक्षय जैन ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी, मितव्ययता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से प्रेरित होकर लिया है। उन्होंने कहा कि शादी में किसी तरह का दिखावा या फिजूलखर्ची नहीं होगी। सभी धार्मिक रस्में जैन परंपरा के अनुसार नवकार महामंत्र और मंगलाचरण के बीच संपन्न कराई जाएंगी। अक्षय जैन ने बताया कि जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार विवाह में कोई भी रात्रिकालीन कार्यक्रम नहीं रखा गया है। 

उपहार नहीं, पौधा लगाने की अपील

परिवार का कहना है कि नवदंपती के लिए सबसे बड़ा उपहार बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का स्नेह ही है। परिजनों ने सभी मेहमानों से अपील की है कि वे नवदंपती को आशीर्वाद स्वरूप अपने घर, आंगन या आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। साथ ही उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लें। परिवार का मानना है कि यदि हर शुभ अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

दिन में होंगे सभी विवाह कार्यक्रम

सभी आयोजन दिन के समय ही संपन्न होंगे। मेहमानों के लिए जमीकंद रहित शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। सामाजिकजनों का कहना है कि ऐसे समय में, जब शादियां दिखावे और फिजूलखर्ची का माध्यम बनती जा रही हैं, जैन परिवार की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनका मानना है कि यह आयोजन सादगी, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें