Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सक्ती ढाबा का वीडियो वायरल : टॉयलेट के अंदर धोए जा रहे …
ढाबा में टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वायरल वीडियो
ढाबा में टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वायरल वीडियो
सक्ती

ढाबा का वीडियो वायरल : टॉयलेट के अंदर धोए जा रहे थे ग्राहकों के बर्तन, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस

सक्ती जिले के पापा ढाबा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी टॉयलेट के अंदर ग्राहकों के बर्तन धोता नजर आ रहा है। खाद्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए ढाबा संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही है।

प्रकाशित: 17 Jul 2026, 07:54 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 05:52 PM
सक्ती
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र के होटलों और ढाबों में मिलने वाले खाने की शुद्धता और सफाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, नेशनल हाईवे पर स्थित 'पापा ढाबा' का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। 
इस वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी ग्राहकों के इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को पुरुष शौचालय (टॉयलेट) के भीतर धोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। 

मशहूर है पापा ढाबा

सक्ती नगर और उसके आसपास के इलाकों में 'पापा ढाबा' काफी मशहूर है, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों यहां आए एक ग्राहक की नजर अचानक टॉयलेट के अंदर गई, जहां कर्मचारी कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन साफ कर रहा था। गंदगी के बीच बर्तन धुलते देख ग्राहक ने तुरंत अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह तेजी से वायरल हो गया। 

ढाबा संचालक ने दी सफाई 

लोग ढाबे की इस लापरवाही को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पूरे विवाद पर जब पापा ढाबा के संचालक मुन्ना ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ढाबे में अमूमन तय जगह पर ही बर्तन धोए जाते हैं। लेकिन घटना वाले दिन उस जगह पर ढलाई (कंस्ट्रक्शन) का काम चल रहा था। इसी वजह से कुछ देर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वहां बर्तन साफ किए जा रहे थे। इसी बीच किसी ने मौका पाकर वीडियो बना लिया और उसे गलत तरीके से वायरल कर दिया। 

विभाग सिर्फ कागजों और त्योहारों पर करते है निरीक्षण 

इस घटना ने सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की कार्यशैली को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि विभाग के अधिकारी सिर्फ कागजों पर या त्योहारों के वक्त औपचारिकता पूरी करने के लिए निरीक्षण करते हैं। अगर नियमित और जमीनी स्तर पर जांच होती, तो लोगों की सेहत से इस तरह का खिलवाड़ नहीं होता। 

संचालक को कारण बताओ नोटिस 

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिले के अन्य सभी ढाबों और रेस्टोरेंट्स की भी औचक जांच होनी चाहिए। मामला तूल पकड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी रेस हो गया है। विभाग के अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस आधार पर ढाबा संचालक को 'कारण बताओ नोटिस' (शो-कॉज नोटिस) जारी किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि ढाबा संचालक का जवाब आने और पूरी जांच प्रक्रिया खत्म होने के बाद नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि जिले के अन्य प्रतिष्ठानों में भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें