Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › गांजा तस्करी : एम्बुलेंस बनी गांजा सप्लाई का जरिय…
एम्बुलेंस से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा
एम्बुलेंस से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा
महासमुंद

गांजा तस्करी : एम्बुलेंस बनी गांजा सप्लाई का जरिया, अंतरराज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा

महासमुंद जिले की खल्लारी पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने एम्बुलेंस की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। 28 मार्च 2026 को चरौदा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो एम्बुलेंस से 20 किलो गांजा बरामद किया गया था। मामले में नागपुर के दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच ओडिशा तक पहुंची।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 04:47 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 12:12 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एम्बुलेंस की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। थाना खल्लारी पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने उस मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो ओडिशा से गांजा सप्लाई कर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अब पुलिस सिर्फ छोटे तस्करों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे सप्लाई चैन और नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर कानून और पुलिस जांच से बचने के लिए एम्बुलेंस जैसे संवेदनशील वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे। आमतौर पर एम्बुलेंस को जांच के दौरान कम रोका जाता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी राज्यों की सीमाएं पार कर गांजा तस्करी कर रहे थे। इस खुलासे के बाद लोगों में भी हैरानी है कि अब अपराधी पुलिस से बचने के लिए किस हद तक जा रहे हैं।

28 मार्च की नाकाबंदी में हुआ था बड़ा खुलासा

पूरा मामला 28 मार्च 2026 का है। थाना खल्लारी क्षेत्र के चरौदा मोड़ के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक CG 49 C 0133 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई। कार्रवाई के दौरान परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो एम्बुलेंस समेत कुल 15 लाख 16 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें सलमान खान पिता जलील खान उम्र 26 वर्ष निवासी मोमिनपुरा, गरीब नवाब मस्जिद के पास, थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र तथा शिराज पठान पिता मोहम्मद नशीर उम्र 39 वर्ष निवासी अंसार नगर, थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में खुला ओडिशा कनेक्शन

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और इसका मुख्य सप्लायर सुशांता मुखी नाम का व्यक्ति है। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और फाइनेंशियल ट्रेल के आधार पर जांच तेज कर दी। पुलिस लगातार “इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन” के जरिए नेटवर्क की पूरी श्रृंखला खंगाल रही थी। थाना खल्लारी पुलिस और ANTF की टीम तत्काल ओडिशा रवाना हुई। लगातार पतासाजी, तकनीकी ट्रैकिंग और घेराबंदी के बाद पुलिस ने संबलपुर जिले के ग्राम धामा से 34 वर्षीय सुशांता मुखी पिता हड़ी मुखी निवासी ग्राम बिचिका थाना मनामुंडा जिला बौद्ध ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वही इस पूरे गांजा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सोर्स पॉइंट था और विभिन्न राज्यों में तस्करों को गांजा सप्लाई करता था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा किन राज्यों तक इसकी सप्लाई चेन फैली हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।  महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एम्बुलेंस जैसी सेवा वाहन का दुरुपयोग सामने आने के बाद पुलिस अब ऐसे वाहनों की भी गहन जांच करने की तैयारी में है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें