Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग गुरु-शिष्य मिलन : छलका दोस्ती और संगीत का रंग, डी…
एलुमिनी मीट
एलुमिनी मीट
रायपुर संभाग

गुरु-शिष्य मिलन : छलका दोस्ती और संगीत का रंग, डीआरडीओ वैज्ञानिक ने बांधा समां

राजिम के प्रेम रतन मैरिज पैलेस में हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) के 1996 बैच का “गुरु-शिष्य मिलन” कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व छात्र परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश यदु ने पत्नी नम्रता यदु के साथ रोमांटिक गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं सीएसपीडीसीएल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शिव गुप्ता ने दोस्ती की भावुक और अनोखी परिभाषा पेश की।

प्रकाशित: 13 May 2026, 06:09 PM · अपडेट: 20 Jun 2026, 03:52 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
क्या आप सोच सकते हैं डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ( डीआरडीओ) के जीवन में लड़ाकू विमानों के अलावा गीत संगीत के लिए भी जगह होती है? जी हां। राजिम में हुए एलुमिनी मीट में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। दरअसल, प्रेम रतन मैरिज पैलेस में हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( अब सेजेस) के 1996 के छात्रों का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसे गुरु शिष्य मिलन नाम दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिवार समेत पहुंचे थे। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में पूर्व छात्रों के अलावा पत्नी व उनके बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दी। इसी कड़ी में प्रकाश यदु जो डीईआरडीओ में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं, उन्होंने पत्नी नम्रता यदु संग ऐसा गीत गाया कि मौजूद सभी हैरत में पड़ गए। उन्होंने गाया तुमसे मिलके, ऐसा लगा तुमसे मिलके। अरमां हुए पूरे दिल के। बता दें कि प्रकाश यदु राजिम के रहने वाले हैं और वे साइकिल से हरिहर स्कूल पढ़ने आया करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बिटिया ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी जबकि पत्नी नम्रता ने सोलो सॉन्ग तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया गाकर वाहवाही लूटी। 

दोस्ती की अनोखी परिभाषा ने जीता दिल

रायपुर में पदस्थ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ( सीएसपीडीसीएल) के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शिव गुप्ता ने दोस्ती को नए अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा कि दोस्ती का अर्थ हर व्यक्ति अपने अनुभव और भावनाओं के अनुसार अलग-अलग तरीके से समझाता है। मेरे हिसाब से दोस्ती का मतलब खुद “दोस्ती” शब्द में ही छुपा है। अगर इस शब्द को अलग करें, तो इसमें “दो” और “हस्ती” दिखाई देती है। यानी दो हस्तियों का ऐसा मिलन,जहां दोनों अपनी-अपनी सीमाएं, अहं और भेद भूलकर एक हो जाते हैं। वही संबंध दोस्ती कहलाता है। उन्होंने कहा कि  हमारे जीवन में कई रिश्ते होते हैं। कुछ खून के रिश्ते होते हैं, कुछ परिवार, गांव, समाज, धर्म या विवाह जैसे सामाजिक बंधनों से जुड़े होते हैं। लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो इन सभी सीमाओं से परे होता है। यह न रूप देखता है, न रंग, न जाति, न धर्म, न अमीरी-गरीबी और न ही किसी तरह का भेदभाव। दोस्ती सिर्फ दिलों का संबंध होती है।
यह ऐसा बंधन है, जो एक बार सच्चाई से जुड़ जाए तो जीवन की अंतिम सांस तक साथ निभाता है। कभी-कभी तो ऐसा महसूस होता है कि कुछ दोस्तियों का रिश्ता इस जन्म से भी आगे का होता है, जैसे कोई अधूरा अपनापन पहले से जुड़ा हो। मेरे अनुसार, दोस्ती वही है जहां दो हस्तियां अपने “मैं” को मिटाकर “हम” बन जाती हैं। जहां अपनापन, विश्वास, त्याग और साथ निभाने की भावना हो, वही सच्ची दोस्ती है। और उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाना ही असली दोस्ती कहलाती है।

जब ताबीर बने पोपटलाल

कार्यक्रम में उस वक्त हास्य रंग घुल गया जब एंकरिंग कर रहे विवेक झाबक ने पत्रकार ताबीर हुसैन को पोपटलाल से संबोधित किया। सभी साथी परिवार समेत थे जबकि ताबीर ने मंच पर अकेले ही परिचय दिया। एंकरिंग कर रहे गजेंद्र साहू ने उनके परिचय में बताया कि ताबीर ने बुढ़िया का बाल बेचते हुए अपनी पढ़ाई की और आज रायपुर में एक नामी अखबार में सीनियर रिपोर्टर हैं। उनका संघर्ष आज की पीढ़ी के लिए सीख लेने वाला है। वे पत्रकार के अलावा अभिनेता भी हैं। 
उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म टीना टप्पर में अहम भूमिका निभाई। इसी साल अगस्त में उनकी एक और फिल्म आएं बाएं साएं आने वाली है जिसका निर्देशन प्रणव झा ने किया है। ताबीर ने मंच पर संक्षिप्त लेकिन हास्य रंग से लबरेज परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको तब तक इसी तरह अकेले दिखूंगा जब तक राहुल बाबा प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। उनकी इस बात से कार्यक्रम हॉल ठहाकों से गुंज उठा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें