Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने ली विकासखंड शिक्षा अधिकारि…
शिक्षा विभाग की समीक्षाबैठक
शिक्षा विभाग की समीक्षाबैठक
छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए सख्त निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे ने कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा विभाग की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निष्क्रिय खातों का निपटान, पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कर्मयोगी पोर्टल प्रशिक्षण जैसे विषयों पर समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Apr 2026, 11:36 AM
महासमुंद
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे द्वारा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंडवार प्रगति की जानकारी ली गई तथा अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आगामी सुशासन तिहार शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, अतः शिक्षा विभाग से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। 
निष्क्रिय खातों को तत्काल सक्रिय करें 
जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि अपार आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। बैठक में डीफ एवं इनऑपरेटिव खातों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी निष्क्रिय खातों को तत्काल सक्रिय किया जाए तथा शेष राशि को नियमानुसार शासन के पक्ष में जमा करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने की बात भी कही गई। नवीन शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए पाठ्य पुस्तकों एवं गणवेश की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने तथा गणवेश वितरण की कार्यवाही में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा
इसी तरह विकासखंड स्तर पर संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से निर्धारित समय-सीमा में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करें, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि हो सके। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें एवं जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते रहें। इस अवसर पर डीएमसी रेखराज शर्मा, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, बीईओ महासमुंद लीलाधर सिन्हा, एबीईओ बागबाहरा रामता मन्नाडे, लोकेश्वर कंवर, पूर्णानंद मिश्रा एवं बीईओ टी.सी. पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें