Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग : धमाकों से दहशत, घर…
0:00
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग : धमाकों से दहशत, घर छोड़कर भागे लोग; VIDEO आया सामने

कवर्धा के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
07 May 2026, 01:50 PM
कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोंडी के वार्ड क्रमांक-7 में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही तेज धमाकों जैसी आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास रहने वाले लोग डर गए। स्थिति बिगड़ती देख कई परिवार एहतियातन अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह ट्रांसफार्मर में आग लगी उसके ठीक बाजू में मकान बने हुए हैं, जबकि सामने कई वाहन खड़े थे। ऐसे में आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलता दिखाई दे रहा है, वहीं आसपास मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक बिजली सप्लाई भी प्रभावित रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें