Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ तैयारियां तेज : जिले में 2285 प्रगणकों को तीन चरण…
जनगणना सेवा भाव की दिलाई गई शपथ
जनगणना सेवा भाव की दिलाई गई शपथ
छत्तीसगढ़

तैयारियां तेज : जिले में 2285 प्रगणकों को तीन चरणों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

जिले में जनगणना 2027 की तैयारी के तहत मकान सूचीकरण और डिजिटल गणना के लिए 2285 प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना होगी, जबकि 1 मई से 30 मई 2026 तक HLO मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर सभी कर्मियों को गंभीरता, शिष्टाचार और पूरी तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Apr 2026, 11:36 AM · अपडेट: 09 May 2026, 01:24 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों का गणना किया जाएगा। जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वगणना एवं 1 मई से 30 मई 2026 तक डिजिटल रूप से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के माध्यम से मकान का विवरण दर्ज कर मकान सूचीकरण किया जाएगा। 
इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकाय एवं सभी तहसीलों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु जिले में नियुक्त कुल 2285 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तीन चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण 14 से 16 अप्रैल 2026 तक किया गया। जिसमें 43 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 745 प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
प्रशिक्षण का किया निरीक्षण 
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वेडनर मेमोरियल महासमुंद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर लंगेह ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसे तुरंत ट्रेनर्स से पूछकर स्पष्ट करें। ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी तरही की समस्या न आए। 
अच्छा व्यवहार करने के निर्देश 
कलेक्टर ने कहा कि जिले में 1 से 30 मई तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स द्वारा घर-घर जाकर सेंसस 2027 एचएलओ मोबाईल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी लेकर विवरण दर्ज किया जाना है। साथ ही स्वगणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को उत्तरदाता के साथ विनम्रता, शिष्टाचार, धैर्य, सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर्स पूरी तरह प्रशिक्षित होकर ही फील्ड में कार्य के लिए जाए, ताकि सेंसस कार्य त्रुटिरहित संपन्न हो सके। 
सभी को दिलाई शपथ 
इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने सभी प्रगणकों को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव प्रतिज्ञा दिलाई। सभी प्रगणकों ने कलेक्टर के समक्ष ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ प्रगणक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहने करने की शपथ ली। इस दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सभी नगरीय निकाय एवं तहसील में द्वितीय प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 860 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा तृतीय प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 680 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण कुल 43 फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें