"औद्योगिक विकास" के लिए 33 परिणाम मिले
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
औद्योगिक विकास को बढ़ावा : मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक, औद्योगिक अधोसंरचना विस्तार की योजनाओं की समीक्षा
मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की PPPAC बैठक आयोजित हुई। बैठक में PPP मॉडल के तहत बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर, धमतरी और बलौदाबाजार में नए औद्योगिक क्षेत्रों तथा भिलाई में कमर्शियल टॉवर व फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण जैसी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निवेश बढ़ाने के लिए नियमों के सरलीकरण, पारदर्शिता और प्रक्रियाओं को बाधा-मुक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित वित्त, विधि और योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Culture: दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विकास की झलक
Chhattisgarh Culture: नई दिल्ली में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, मिलेट उत्पादों और औद्योगिक विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्य सरकार
Ravghat Railway Connectivity: छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास को नई रफ्तार, रावघाट और कुरूद के लिए शुरू हुई रेल सेवा
Ravghat Railway Connectivity: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहली बार रेल पहुँचना केवल एक रेल परियोजना की पूर्णता नहीं, बल्कि बस्तर के विकास की नई संभावनाओं का द्वार खुलना है। रेल जहाँ पहुँचती है, वहाँ विकास की गति बढ़ती है।
राज्य सरकार
CG Infrastructure Mission: छत्तीसगढ़ में सड़कों और भवनों का होगा विकास, CM साय ने दिए निर्देश
CG Infrastructure Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क, सरकारी भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित रखरखाव और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: रायपुर में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग समारोह, CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Vishnu Deo Sai: रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के योगदान को रेखांकित किया।
तकनीक
Chhattisgarh EV Charging Station: हर 25 किमी पर मिलेंगे चार्जिंग स्टेशन, सरकार ने भूमि विकास नियमों में किया बड़ा बदलाव
Chhattisgarh EV Charging Station: छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों में करीब 25 से 30 नए EV चार्जिंग स्टेशन और चार्जिंग प्वाइंट विकसित करने की तैयारी कर रही है। नए नियमों के तहत हाईवे और प्रमुख सड़कों पर चार्जिंग नेटवर्क, फास्ट चार्जिंग, सुरक्षा और 24 घंटे बिजली आपूर्ति के मानक तय किए गए हैं।
राज्य सरकार
MSME Conclave 2.0: छत्तीसगढ़ में MSME को मिलेगा बढ़ावा, CII कॉन्क्लेव में उद्योग नीति पर चर्चा
MSME Conclave 2.0: रायपुर में CII छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित MSME कॉन्क्लेव 2.0 में छोटे उद्योगों के विकास, AI, वित्त और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने MSME को राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बताया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: बीरगांव में बदलेगी तस्वीर, सड़क, पानी, सीवेज और खेल सुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 82 करोड़ रुपए समेत करीब 110 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा की गई।
शिक्षा
Raipur Industrial Fair 2026: 18 सितंबर से सजेगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, जानिए क्या कुछ रहेगा खास
Raipur Industrial Fair 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित किया जाएगा। साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में देशभर के उद्योगपति, निवेशक, स्टार्टअप्स और खरीदार शामिल होंगे। मेले का उद्देश्य MSME सेक्टर को बढ़ावा देना, नए निवेश आकर्षित करना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Railway Project: छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं मंजूर
Chhattisgarh Railway Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,783 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा और उद्योगों को बेहतर माल परिवहन सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार
Raigarh News: ओ.पी. चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Raigarh News: अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रिंग रोड, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, पुलों, ऑक्सीजोन और खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।