"डूबने से मौत" के लिए 52 परिणाम मिले
दुर्ग
River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता
River Incident: नदी और नहर में डूबने की दो घटनाएं सामने आई हैं, खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय राज गुप्ता का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। वहीं, तांदुला नहर में बाइक समेत गिरे दुर्गेश ठाकुर की तलाश SDRF और पुलिस की टीम कर रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत
River Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कनहर नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह झारखंड के बंधुवा गांव से परिजनों के साथ नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया था। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया।
कोरबा
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।
राष्ट्रीय
Raigad Beach Accident: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत
Raigad Beach Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पुणे से पिकनिक मनाने आए आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों और वाटर स्पोर्ट्स कर्मियों ने सभी शवों को बाहर निकाला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
दुर्ग
Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
Durg Drowning Case: ग्राम पाहंदा में तालाब में नहाने गए 32 वर्षीय अश्वनी विश्वकर्मा की डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया था। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Student Drowning Case: अंबिकापुर के घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक साहू की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव डेम के गेट के पास से बरामद किया। घटना से पहले छात्र के इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
Chhattisgarh news: बेटे की एक छोटी-सी जिद्द और पिता का न लौटना, कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे शख्स की डूबने से मौत
Chhattisgarh news: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के डुमरटोला गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे के लिए कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत
Accident at Trikunda Reservoir: जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। त्रिकुंडा जलाशय बांध का लीकेज ठीक करने के लिए पानी में उतरे एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर संभाग
बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी की नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया। बेंद्री डैम में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी डूबने की घटना है, जिसके बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।
जांजगीर-चांपा
हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
जांजगीर जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला खीखन बाई राठौर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रीय
तालाब बना काल : सागर में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। चंदेना तालाब में पैर फिसलने से दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय लवकुश सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।