"शुरुआती लक्षण" के लिए 22 परिणाम मिले
सेहत
Diabetes Risk: परिवार में डायबिटीज है तो कितना खतरा? जानें लक्षण और बचाव के तरीके
Diabetes Risk: परिवार में डायबिटीज होने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। समय पर जांच, स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखकर इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।
सेहत
चेतावनी : हाथ में दर्द को न करें नजरअंदाज, यह हार्ट अटैक समेत इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
बाएं हाथ में दर्द हमेशा सामान्य थकान या मांसपेशियों में खिंचाव का संकेत नहीं होता। यह फ्रैक्चर, नस दबने, स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं के साथ-साथ हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का भी शुरुआती लक्षण हो सकता है। यदि दर्द के साथ सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना या मतली जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लेना जरूरी है।
सेहत
नींद : दिनभर झपकी आने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए इसके कारण और बचाव
दिनभर बार-बार नींद आना केवल थकान का संकेत नहीं, बल्कि खराब स्लीप रूटीन, तनाव, स्लीप डिसऑर्डर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। जानिए दिन में अधिक नींद आने के प्रमुख कारण, इसे दूर करने के असरदार उपाय और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
सेहत
थायरॉइड बीमारी : महिलाओं में बढ़ रहा हाशिमोटो थायरॉइडिटिस का खतरा, जानें कारण और लक्षण
हाशिमोटो थायरॉइडिटिस महिलाओं में पाई जाने वाली सबसे आम ऑटोइम्यून थायरॉइड बीमारी है, जो आगे चलकर हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकती है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से थायरॉइड ग्रंथि को नुकसान पहुंचाने लगता है। थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना, ठंड अधिक लगना और मूड में बदलाव इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय पर जांच और सही इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
राज्य सरकार
चिरायु योजना : धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत को मिला नया जीवन
धमतरी जिले के सिंधौरीखुर्द निवासी 10 वर्षीय त्रिशांत यादव को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चिरायु योजना से नई जिंदगी मिली। स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पहचान के बाद चिरायु टीम ने बच्चे का निःशुल्क इलाज कराया और रायपुर के MMI हॉस्पिटल में सफल हार्ट सर्जरी हुई।
राष्ट्रीय
कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता
जिले में कोविड-19 से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में करीब चार साल बाद कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है और चार नए संक्रमित मिलने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक मौत : अमेरिकी नौसेना पर मदद न करने और शव को बंधक बनाने का संगीन आरोप
ओमान के दुकुम बंदरगाह के निकट कमर्शियल जहाज MT Celestial Sea पर तैनात भारतीय नाविक निशांत उर्थनाथन की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मौत हो गई। जहाज के कप्तान और क्रू के अनुसार 8 जून से लगातार अमेरिकी नौसेना से चिकित्सा सहायता मांगी गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
सेहत
फैटी लिवर : शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कई स्वास्थ्य समस्याओं की बन सकती है वजह
मोटापा और बदलती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह समस्या केवल लीवर को ही नहीं, बल्कि शरीर में विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों के संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
सेहत
कैंसर : लगातार खांसी और सांस फूलना हो सकता है लंग कैंसर का संकेत
लंग कैंसर दुनिया के सबसे घातक कैंसरों में से एक है, जिसकी पहचान अक्सर देर से होती है। लगातार खांसी, खून आना, सांस फूलना, वजन घटना, कमजोरी और सीने में दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। धूम्रपान, वायु प्रदूषण और कुछ आनुवंशिक कारण इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव और सफल उपचार संभव है।
सेहत
रेड अलर्ट : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सेहत को बचाने के लिए डॉक्टरों ने जारी की नई गाइडलाइन
देश के कई हिस्सों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में पर्याप्त पानी, ORS, छाछ, नारियल पानी और पानी से भरपूर फलों का सेवन जरूरी है।
सेहत
रजोनिवृत्ति : मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग है खतरे की घंटी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पीरियड्स के समय के अलावा होने वाली ब्लीडिंग को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दो पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव, अत्यधिक मासिक धर्म या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग जैसी स्थितियां कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद इस तरह के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
सेहत
UTI : महिलाओं की बड़ी समस्या, साफ-सफाई में लापरवाही पड़ रही भारी
महिलाओं में UTI का खतरा शारीरिक बनावट, कम पानी पीने, साफ-सफाई की कमी, डायबिटीज, गर्भावस्था और मेनोपॉज जैसे कारणों से बढ़ सकता है। पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब, पेट दर्द, बुखार या कमर दर्द जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।