Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Khet Bachao Abhiyan: किसानों को फसल सुरक्षा के बत…
Farmers crop protection training in Bemetara(Image Source: Social Media)
Farmers crop protection training in Bemetara(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Khet Bachao Abhiyan: किसानों को फसल सुरक्षा के बताए वैज्ञानिक तरीके

Khet Bachao Abhiyan: ICAR-NIBSM रायपुर, कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा और कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम दर्री और पतोरा में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 02:49 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Khet Bachao Abhiyan: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषददृराष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (ICAR-NIBSM), रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK ), बेमेतरा एवं कृषि विभाग के सहयोग से जिले के ग्राम दर्री (विकासखंड साजा) और ग्राम पतोरा (विकासखंड बेरला) में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान की रोकथाम, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।

90 किसानों ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 90 किसानों, जिनमें 80 पुरुष और 10 महिला किसान शामिल थीं, ने भाग लिया, ग्राम दर्री में 48 तथा ग्राम पतोरा में 42 किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों में ICAR-NIBSM के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार शर्मा और वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका मीना सहित कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के विषय विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी एवं डोमन सिंह टेकाम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। ग्राम दर्री के सरपंच तोरण यादव और ग्राम पतोरा की सरपंच नामिन बाई साहू भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहीं।

किसानों को सिखाए गए कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके

विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसलों में कीट एवं रोगों की समय पर पहचान, समन्वित कीट प्रबंधन (IPM), संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक कीटनाशकों के विवेकपूर्ण प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और कीटों एवं रोगों के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर समय रहते वैज्ञानिक उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रमों में आयोजित किसान-वैज्ञानिक संवाद के दौरान किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया। विशेषज्ञों ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक सुझाव देते हुए फसल नुकसान कम करने, कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा पर्यावरण-अनुकूल फसल सुरक्षा तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशन वितरित

अभियान के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इस विषय पर आधारित एक प्रकाशन भी वितरित किया गया। ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के माध्यम से फसलों को जैविक एवं अजैविक तनावों से सुरक्षित रखने, कीट एवं रोगों से होने वाली क्षति कम करने और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को खेत स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों से किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच संवाद को बढ़ावा मिला तथा किसानों को बेहतर फसल प्रबंधन और टिकाऊ कृषि के लिए उपयोगी तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें