"ED" के लिए 7217 परिणाम मिले
तकनीक
Redmi Note 17 Pro Max 5G: बिक्री शुरू, जानें फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी
Redmi Note 17 Pro Max 5G: भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन 10,000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जबकि बैंक ऑफर के बाद इसे ₹44,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
राज्य सरकार
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 458 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा ने 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम के तहत स्वास्थ्य शिविर, योग, काढ़ा वितरण, नशामुक्ति जागरूकता और औषधीय पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित कीं। अभियान में 458 मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श और दवाएं दी गईं।
रायपुर
CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा
CGPSC Scam: 2020-21 परीक्षा कथित धांधली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 7 आरोपियों के खिलाफ करीब 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने 3.28 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की पहचान का दावा किया है। मामले में पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत कई अधिकारियों, बिचौलियों और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं।
महासमुंद
Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
Bear Entered Municipality: बागबाहरा में मंगलवार सुबह नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह 5 बजे कर्मचारी ने भालू को देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। करीब 11.45 बजे भालू दीवार से उतरकर धान के खेत में पहुंचा, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वन विभाग की निगरानी में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से खेतों की ओर निकल गया। शहर में बढ़ती भालुओं की आवाजाही को देखते हुए मॉर्निंग वॉक करने वालों समेत लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
राष्ट्रीय
MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक
MP Police Social Media Guidelines: पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सरकार की नीतियों पर टिप्पणी, संवेदनशील दस्तावेज साझा करने, वर्दी में निजी प्रचार और लाइव लोकेशन शेयर करने जैसे मामलों पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच
Mahadev Betting App Case: बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच अब बड़े कारोबारी नामों तक पहुंच गई है। एजेंसी ने रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी समेत 42 लोगों को आरोपी बनाया है। ED ने निशांत पिट्टी के करीब ₹59.60 करोड़ मूल्य के शेयरों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है।
तकनीक
Harry Potter Edition: भारत में लॉन्च Realme Buds T500 Pro, जानिए फीचर्स और कीमत
Realme ने भारत में Buds T500 Pro Harry Potter Edition लॉन्च किया है। Hogwarts थीम से प्रेरित इस स्पेशल एडिशन ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर्स, 50dB ANC, Bluetooth 6.1, LHDC 5.0 कोडेक और 56 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी कीमत 6,999 रुपए रखी गई है और इसे Magic Brown कलर में पेश किया गया है।
बीजापुर
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया। मौके से AK-47, पिस्टल, रायफल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।
लाइफ स्टाइल
Cracked Heels Remedy: फटी एड़ियों से राहत के लिए रात में अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा
Cracked Heels Remedy: फटी एड़ियां (Cracked Heels) आजकल एक आम समस्या बन गई हैं। मौसम में बदलाव, त्वचा में बढ़ता रूखापन और पैरों की सही देखभाल न करने की वजह से एड़ियों की त्वचा सख्त होकर फटने लगती है। कई बार एड़ियों में इतनी गहरी दरारें पड़ जाती हैं कि चलने के दौरान दर्द और जलन महसूस होने लगती है।
महासमुंद
Keertiman media: रंग विनायक स्पर्धा संपन्न, आकर्षक रंगोली बनाकर गेंदलाल साहू ने जीता प्रथम पुरस्कार, अमिता ने हासिल किया द्वितीय स्थान
Keertiman media: महासमुंद के लोहिया चौक स्थित गणेश पंडाल में कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित रंग विनायक स्पर्धा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति के सुंदर रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत 3D गणेश रंगोली से गेंन्दलाल साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹1,100 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अमिता मानिकपुरी ने ₹700 के साथ द्वितीय और काजल गुप्ता ने ₹500 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को नगद राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
राज्य सरकार
Ambedkar Hospital Raipur: दिल के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, अम्बेडकर अस्पताल में आधुनिक कार्डियक दवाएं मुफ्त मिलेंगी
Ambedkar Hospital Raipur: रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। टिकैग्रिलोर, टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, इवोलोकुमैब, मावाकैम्टेन जैसी दवाओं की उपलब्धता से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है।
बलौदाबाज़ार
CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़
CG Education News: बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में विवाद का मामला सामने आया है। 11वीं-12वीं के साइंस शिक्षक नरेश तिवारी पर आरोप है कि वे नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की। शिकायत करने पर छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।