"आग" के लिए 4933 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Health Department Review: अस्पतालों में बढ़ेंगे बिस्तर और विशेषज्ञ सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग को CM साय के निर्देश
Health Department Review: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, डॉक्टरों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रदेश में 25 नए डायलिसिस केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जबकि 6 नए मेडिकल कॉलेज भी स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एंबुलेंस सेवाओं, सिकल सेल जांच, मानसिक स्वास्थ्य और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कारोबार
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया ₹20 का फ्लेवर्ड मिल्क, Amul से होगा मुकाबला
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में कदम रखते हुए तमिलनाडु में Joyland फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। इसकी कीमत 20 रुपये रखी गई है और शुरुआत में यह स्ट्रॉबेरी व वनीला जैसे फ्लेवर में उपलब्ध होगा।
बलौदाबाज़ार
Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम
Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर घोंटिया मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में घायल प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि राज और खिलेश्वर की रायपुर के DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: शिवरीनारायण के विकास को मिलेगी नई गति, महानदी पर बनेगा नया पुल
CM Vishnu Deo Sai: शिवरीनारायण महोत्सव एवं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शिवरीनारायण के विकास के लिए अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की बात कही। उन्होंने महानदी पर नए पुल के निर्माण, एसटीपी प्लांट की स्थापना और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास से धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी
क्रिकेट
India Women T20 Series: कप्तानी के नए दौर में स्मृति मंधाना, बोलीं-अगले 3 महीने में तय करेंगे टीम के नए स्टैंडर्ड
India Women T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 16 अक्टूबर से नवा रायपुर में शुरू होगी। सभी मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे खेले जाएंगे। सीरीज से पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम की तैयारियों, फिटनेस, फील्डिंग और आगामी टूर्नामेंट की रणनीति पर चर्चा की।
क्रिकेट
India vs West Indies T20: विंडीज ने चौथे टी20 में 24 रनों से इंडिया को हराया, सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर
India vs West Indies T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी 223 रनों पर सिमट गई। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। अब सीरीज के आखिरी मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं।
महासमुंद
social boycott case: अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज के लोगों ने मांगा ₹1.25 लाख जुर्माना, बहिष्कार की धमकी
social boycott case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पेंड्रावन में अंतर्जातीय विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार से कथित तौर पर ₹25,000 और फिर ₹1 लाख जुर्माने की मांग की गई तथा रकम नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी गई। पुलिस जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रायपुर संभाग
Anuj Sharma Live Performance: राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में कल सजेगी अनुज नाइट, विधायक अनुज शर्मा देंगे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति
Anuj Sharma Live Performance: आरंग में 15 अक्टूबर को महामाया पारा में अनुज नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष आमंत्रण पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति को बढ़ावा देना है।
रायपुर
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब
Chhattisgarh News: रायपुर श्री अनंत साईं हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।भर्ती मरीजों के बेड हेड टिकट नहीं मिलने और रिकॉर्ड में समानता जैसी अनियमितताएं दर्ज की गई हैं। राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
महासमुंद
Paper Bag Making Training: शांत्रीबाई कॉलेज मे विद्यार्थियों को कागज से लिफाफे एवं पेपर बैग बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
Paper Bag Making Training: महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में IQAC के तत्वावधान में विद्यार्थियों को कागज से लिफाफे और पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य कौशल विकास, रचनात्मकता, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
राज्य सरकार
Student Motivation: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 55 लाख रुपए के विकास कार्यों की पहल
Student Motivation: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। उन्होंने बाउंड्रीवॉल के लिए 15 लाख और बालिका शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
जशपुर
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime: जशपुर में 9 से 10 माह के बच्चे की 1.80 लाख रुपए में खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।