"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
महासमुंद
जांच : महासमुंद में स्कूल बसों की जांच, खामियां मिलने पर 2 स्कूलों को नोटिस
महासमुंद में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने दो निजी स्कूलों की संयुक्त जांच की। रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल और वेडनर स्कूल के निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों में खामियां मिलने पर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने स्कूलों को यातायात नियमों का पालन कराने और 16 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लिए लाइसेंस व हेलमेट अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
संसद में NEET विवाद पर फिर बवाल : सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा
NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि सरकार नियमों के तहत चर्चा कराने की बात कह रही है। राज्यसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।
जगदलपुर (बस्तर)
एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया
जगदलपुर के सनसिटी अटल आवास क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक रवि बघेल को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बस्तर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
राष्ट्रीय
अतिक्रमण : सड़क पर कब्जे का आरोप, 500 परिवारों का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान
त्योंथर क्षेत्र के वरहट गांव में सड़क पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने सड़क पर तार-बाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे करीब 500 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दुर्ग संभाग
हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मानपुर ब्लॉक के ग्राम घोटिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल की मासूम युवानसी नरेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दुर्ग
नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार
दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के सहगांव में नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने फरार पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस ने सिमगा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
गरियाबंद
फर्जीवाड़ा : फर्जी दस्तावेजों से सरकारी जमीन बिक्री का आरोप, प्रशासन ने कसा शिकंजा
गरियाबंद जिले के बजाड़ी में सरकारी मद की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चिचिया के कोटवार मोतीलाल को निलंबित कर दिया है। जांच में कोटवार की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। वहीं तत्कालीन हल्का पटवारी समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
रायपुर
तलाश रही वजह : हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, आरोपियों की खोज में खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला थाना के पास बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
राजनांदगांव
प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की मौत का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर FIR
राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई देरी से नवजात की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने जांच रिपोर्ट में देरी और इलाज में लापरवाही को घटना की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विदेश
समुद्र में घिरता चीन : अमेरिकी थ्री-सीज घेराबंदी से बीजिंग में मची खलबली, चीनी विशेषज्ञों ने दी बड़ी चेतावनी
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीनी रक्षा विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर, ताइवान जलडमरूमध्य और पूर्वी चीन सागर में अपनी नौसैनिक मौजूदगी मजबूत कर चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
कोरबा
दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव
कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान उफनते सांचर नाले को पार करना एक युवक की जान ले गया। ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार मंझवार बाइक समेत तेज बहाव में बह गया। हादसे के करीब 12 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, उसके साथी ने तैरकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप
सरगुजा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, प्रोजेक्टर समेत कई सामान जब्त किए हैं। आरोपी सेमिनार आयोजित कर लोगों को Bitget Wallet (LGNS) में निवेश के नाम पर रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देते थे।