Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में प…
दहेज केस में पति-ससुर गिरफ्तार
दहेज केस में पति-ससुर गिरफ्तार
दुर्ग

नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के सहगांव में नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने फरार पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस ने सिमगा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 12:50 PM · अपडेट: 08 Aug 2026, 04:14 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए फरार चल रहे थे। 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिमगा क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव का है। पुलिस के मुताबिक 7 अप्रैल 2026 को गांव की एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।

केस दर्ज होते ही घर छोड़कर भागे आरोपी

परिजनों और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। इसके बाद नंदिनी नगर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गए थे। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पति युवराज पटेल (29) और ससुर ओम प्रकाश पटेल (58) सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि नवविवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें