"आरंग" के लिए 178 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
लखौली विद्यालय में छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, आधुनिक शौचालय का हुआ भूमिपूजन
आरंग के लखौली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में G RAM G योजना के तहत 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बालिका शौचालय का भूमिपूजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य की शुरुआत की।
रायपुर संभाग
कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति से गूंजा गांधी स्कूल, बच्चों ने जीवंत की शौर्य गाथा
आरंग (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, रीवा में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सैनिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जबकि विद्यालय परिवार ने राष्ट्रभक्ति और देशसेवा का संकल्प दोहराया।
खेल
हौसलों की जीत : खेल मैदान के बिना भी राज्यस्तरीय हॉकी तक पहुंचीं समोदा की बेटियां
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा (आरंग) की 17 वर्षीय बालिका हॉकी टीम ने खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर मिसाल पेश की है। 26 से 30 जुलाई तक जशपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में टीम रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अधिकारियों और शाला विकास समिति ने शुभकामनाएं दी हैं।
महासमुंद
खाद नहीं, चक्कर ही चक्कर... किसान लाइन में, गोदाम में 30 टन पोटाश 20 दिन से पड़ा
ऑनलाइन एंट्री नहीं होने से वितरण अटका; DAP की कमी से बढ़ी मुश्किल, 15 सोसायटियों के किसान प्रभावित
रायपुर संभाग
सरस्वती साइकिल योजना : खौली स्कूल में 9वीं के विद्यार्थियों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें, खुशी से खिले चेहरे
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं के पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर
बड़ा छापा : गड्ढे में छिपाकर रखी 30 पेटी अवैध शराब जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
रायपुर-आरंग मार्ग पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई 30 पेटी अवैध शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब 1.72 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद आबकारी टीम ने ग्राम गोढ़ी में दबिश दी, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गए।
रायपुर संभाग
स्कूल या तालाब : जोखिम उठाकर पढ़ने पहुंच रहे छात्र, फिर भी नहीं जागा प्रशासन
आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत संडी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश के कारण स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। जलभराव के चलते बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और पालकों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी और मैदान के समतलीकरण की मांग की है।
रायपुर संभाग
आसान होगा स्कूल का सफर : अमेरी हाईस्कूल में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
आरंग के शासकीय हाईस्कूल अमेरी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई को नई गति मिलेगी।
रायपुर संभाग
रथयात्रा पर इंद्रदेव मेहरबान, बारिश से किसानों को बड़ी राहत
रथयात्रा पर्व पर आरंग क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। ग्रामीण मान्यता के अनुसार इस दिन की वर्षा को शुभ माना जाता है। खेतों में नमी बढ़ने से धान सहित खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है।
रायपुर संभाग
राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत : रसायन शास्त्र को आसान बनाने वाले डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के समारोह में आरंग के शिक्षक डॉ. बेद लाल साहू को “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, डिजिटल शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया।
रायपुर
दर्दनाक अंत : 48 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, चरित्र शंका बनी वारदात की वजह
रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी तट पर मिली महिला की लाश मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के प्रेमी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।
रायपुर संभाग
वेतन विसंगति पर शिक्षकों की हुंकार, विधानसभा घेराव कर सरकार को चेताया
लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आरंग विकासखंड से 800 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में शामिल हुए। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्ण सेवा लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।