"आरंग" के लिए 178 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय
जतमई धाम में दर्शन करने पहुंची आरंग की महिला के गले से करीब 3 लाख रुपये की सोने की चेन गायब हो गई। शिकायत के बाद छुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महाराष्ट्र नंबर की कार को रोका और नागपुर क्षेत्र की सात महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले और संभावित गिरोह कनेक्शन की जांच कर रही है।
रायपुर संभाग
गोढ़ी स्कूल के नए भवन में शुरू हुआ पढ़ाई का नया सफर, पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों ने किया प्रवेश
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
रायपुर संभाग
नशे से दूर रहने विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रीवा-लखौली स्कूल में गूंजा ‘मेरा भारत-नशामुक्त भारत’ का संदेश
आरंग के रीवा और लखौली स्कूल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
खेल
रायपुर की बेटियों का कबड्डी में जलवा, अंडर-17 और अंडर-19 में संभाग स्तरीय खिताब पर कब्जा
रीवा (लखौली) में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। रायपुर की टीम ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई, जबकि अंडर-14 वर्ग में धमतरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
रायपुर संभाग
नारा में बच्चों की सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आरंग के ग्राम नारा में बाल सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
रायपुर संभाग
अमेरी स्कूल की छात्राओं की अनोखी पहल, सैनिकों को भेजी प्रेम और सम्मान से भरी राखियां
आरंग के शासकीय हाई स्कूल अमेरी की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर सैनिकों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाकर शुभकामना संदेश भेजे। इस पहल के जरिए छात्राओं ने जवानों के त्याग और देश सेवा के प्रति सम्मान जताया।
रायपुर संभाग
आंगनबाड़ी बना प्रेरणा केंद्र : हर घर मूनगा अभियान को मिला ग्रामीणों का साथ
परसकोल गांव में हर घर मूनगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में सहजन के पौधे लगाए गए। जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने मूनगा के पोषण और स्वास्थ्य लाभ बताते हुए ग्रामीणों से घर-घर पौधरोपण व संरक्षण की अपील की।
रायपुर संभाग
रक्षाबंधन से पहले लखौली की छात्राओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा स्नेह का संदेश
रक्षाबंधन से पहले आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौली की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाकर भेजीं। राखियों के साथ छात्राओं ने सैनिकों के नाम भावनात्मक संदेश भी लिखे। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को देशप्रेम और जवानों के प्रति सम्मान की मिसाल बताया।
रायपुर
20 साल की शादी के बाद मौत बनी रहस्य, पति के खिलाफ जांच की मांग
शादीशुदा महिला पुष्पा सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति भोला सोनकर पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि पुष्पा को तैरना आता था, इसलिए कुएं में गिरकर मौत होने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर संभाग
खमतराई स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट चुनाव, छात्रों ने सीखा लोकतंत्र का महत्व
आरंग के खमतराई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बाल कैबिनेट चुनाव का आयोजन किया गया। नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझा। चुनाव के बाद विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया।
रायपुर संभाग
पीएमश्री योजना : पुणे में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए रायपुर जिले के 11 शिक्षकों का चयन
रायपुर जिले के 11 पीएमश्री शिक्षकों का चयन पुणे स्थित IISER में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए हुआ है। प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, विज्ञान आधारित नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।
रायपुर संभाग
महानदी के उफान से निसदा में बाढ़ का खतरा, साहू परिवार के 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू
महानदी के बढ़ते जलस्तर से आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी से घिरे मकान में फंसे सियाराम साहू परिवार के छह सदस्यों को SDRF की टीम ने मोटर बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पंचायत की सतर्कता से 42 परिवारों को समय रहते राहत शिविर पहुंचाया गया। प्रशासन ने तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।