"धमतरी" के लिए 278 परिणाम मिले
रायपुर
Chhattisgarh Dam Water Storage: अगस्त की बारिश ने सुधारी तस्वीर, 88% से अधिक पहुंचा औसत जलस्तर
Chhattisgarh Dam Water Storage: अगस्त की झमाझम बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों और जलाशयों में जल भंडारण की स्थिति काफी बेहतर हुई है। प्रदेश का औसत जल भंडारण 88 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। खारंग, मनियारी और कोडार जैसे जलाशय 100 फीसदी भर चुके हैं, जबकि गंगरेल में भी जलस्तर 90 फीसदी के पार है। हालांकि केलो और अरपा भैंसाझार जैसे कुछ बड़े बांध अभी 50 फीसदी से नीचे हैं।
सेहत
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात
Swine Flu Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है, जबकि 28 मरीजों का इलाज जारी है। रायपुर और दुर्ग में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड मजबूत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 166% ज्यादा वर्षा
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत से 100.8% है। बलरामपुर में 157.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166% बारिश दर्ज हुई, जबकि कांकेर, मोहला-मानपुर और सरगुजा जैसे जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।
सेहत
Chhattisgarh Health News: स्वाइन फ्लू के 105 मामले, रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित, 18 मरीज एक्टिव
Chhattisgarh Health News: 1 जनवरी से 27 अगस्त तक स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आए हैं। फिलहाल 18 मरीज सक्रिय हैं, जबकि रायपुर 51 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला है।
गरियाबंद
Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर
Suicide Attempt: गरियाबंद के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती धमतरी निवासी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। डायल-112 की टीम ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।
रायपुर
Raipur Temple Vandalism: गुढ़ियारी के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद पुलिस तैनात
Raipur Temple Vandalism: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया। थोक मार्केट पड़ाव स्थित मंदिर परिसर में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
धमतरी
Singing Idol Dhamtari: 30 अगस्त को सजेगा छत्तीसगढ़ी गायन का मंच, विजेता को मिलेंगे ₹11 हजार
Singing Idol Dhamtari: में 30 अगस्त को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता ‘सिंगिंग आइडल अवॉर्ड 2026’ आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेता को ₹11 हजार का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
दुर्ग
Durg Chitta Case: 14.370 ग्राम चिट्टा जब्त, दुर्ग पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार युवकों को किया गिरफ्तार
Durg Chitta Case: पुलिस ने 14.370 ग्राम चिट्टा बरामद कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच मोबाइल जब्त किए हैं और नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
धमतरी
Singing Idol: 30 अगस्त को सजेगा सिंगिंग आइडल 2026 का मंच, विजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये
Singing Idol: धमतरी में 30 अगस्त को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता ‘सिंगिंग आइडल 2026’ आयोजित होगी। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये है।
धमतरी
SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार
SBI Kiosk Fraud: धमतरी के ग्राम कोर्रा में SBI कियोस्क संचालक पर ग्रामीण ग्राहकों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की रकम खातों में जमा नहीं करने का आरोप है। शिकायत के बाद संचालक फरार है और पुलिस बैंक रिकॉर्ड व लेनदेन की जांच कर उसकी तलाश कर रही है।
महासमुंद
संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर शुरू, पांच जिलों की 215 गाइड छात्राएं शामिल
महासमुंद के डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में 23 से 27 अगस्त तक संभाग स्तरीय स्काउट-गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय शिविर में रायपुर संभाग के पांच जिलों की 215 गाइड छात्राएं भाग ले रही हैं। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नियमानुसार 10 बोनस अंक मिलेंगे।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत किया। अभियान के दौरान गांवों और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई सार्वजनिक जरूरतों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं, पीडीएस, रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन और राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।