"हड़कंप" के लिए 672 परिणाम मिले
रायगढ़
Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त
Raigarh News: रायगढ़ के पतरापाली क्षेत्र में निर्धारित स्थल के बजाय सड़क किनारे पटाखों की बिक्री करने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओम पटाखा बाजार के विक्रेता दिनेश पटेल के पटाखे जब्त कर लिए। प्रशासन ने दुकानदारों को तय स्थान पर ही बिक्री करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।
रायपुर
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।
महासमुंद
Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
Mahasamund News: बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
सरगुजा संभाग
Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Student Death Case: बैकुंठपुर के कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही 17 वर्षीय छात्रा सूरजमुखी लकड़ा का शव कमरे में फंदे पर मिला। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों में अव्यवस्थाओं और लापरवाही का खुलासा हुआ है। बिलासपुर में एक दिव्यांग को पलंग से बांधकर रखने और रायपुर केंद्र में चार महिलाओं व एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। निरीक्षण रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
बिलासपुर
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
Bilaspur News: दिवाली पर नई कार की मांग पूरी नहीं होने से नाराज बिलासपुर के 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। छात्र ने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।
राजनांदगांव
Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क
Dongargaon Nagar Panchayat: राजनांदगांव के डोंगरगांव नगर पंचायत में 13.60 लाख रुपये के बकाया भुगतान मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर, क्रेन समेत कई संपत्तियां जब्त की गईं। अब DUDA कार्यालय में भी कार्रवाई प्रस्तावित है।
रायपुर संभाग
Arang News: दीपावली को लेकर ग्रामीण अंचलों में बढ़ी रौनक, घरों की सफाई और सजावट में जुटे लोग, बाजारों में उमड़ी भीड़
Arang News: आरंग सहित ग्रामीण अंचलों में दीपावली की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं। वहीं, बाजारों में मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पटाखों की खरीदारी बढ़ने से त्योहारी रौनक दिखाई देने लगी है।
राष्ट्रीय
School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
School News: विदिशा जिले के धामनोद स्कूल के संकुल प्राचार्य पर स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने, युवक को धमकाने और तीन साल की बच्ची को उठाकर फेंकने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।
राष्ट्रीय
Railway Track Blast: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर पैसेंजर ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, 4 ट्रेनें रद्द, जांच में जुटीं एजेंसियां
Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद यह विस्फोट हुआ। धमाके से रेलवे पटरी के नीचे करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया और सीमेंट के ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। एहतियातन 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ATS, FSL और बम निरोधक दस्ते की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। विस्फोट के कारणों और संभावित साजिश को लेकर जांच जारी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
CG Crime News: कांकेर के महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Crime News: सरगुजा में 40 वर्षीय राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Crime News: लखनपुर में 40 वर्षीय राजमिस्त्री अंगत चौधरी का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। कमरे में खून के निशान और बिखरा सामान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी है।