"ED" के लिए 4874 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Shahdol News: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Shahdol News: बुढ़ार वन परिक्षेत्र में पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से एक मजदूर केशव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं वन विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला से 35 लाख की ठगी, 7 करोड़ की टेरर फंडिंग का बनाया था बहाना
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 5 किस्तों में 35 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के करीब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
OnePlus 16 Launch Update: 165Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन
OnePlus 16 Launch Update: इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 165Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। गेमिंग के लिए खास फीचर्स और Android 17 आधारित ColorOS 17 भी इसमें दिया जा सकता है।
रायपुर संभाग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Abhanpur News: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के महानदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे।
रायपुर संभाग
Seva Sankalp Abhiyan: दीप प्रज्ज्वलन, प्रतियोगिता और पौधारोपण से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान दीप प्रज्ज्वलन, भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता और पौधारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।
रायपुर संभाग
National Powerlifting Championship: मेहनत और जुनून का मिला फल, आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीते पांच पदक
National Powerlifting Championship: ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत समेत कुल पांच पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आकाश की सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है।
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Gariaband Crime News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
LPG Cylinder Theft Case: छावनी थाना क्षेत्र में वाहन समेत 36 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद देवांगन सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल वाहन और 25 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सिलेंडरों को छिपाने और करीब 2 हजार रुपए प्रति सिलेंडर बेचने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: चंपारण्य में बनेगा श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स, 73.42 करोड़ की परियोजना को केंद्र की मंजूरी
Chhattisgarh Tourism: रायपुर जिले स्थित चंपारण्य में प्रस्तावित श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स परियोजना को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) से मंजूरी मिल गई है। करीब 73.42 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना का उद्देश्य चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
बालोद
CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर हसिए से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद खून से लथपथ हालत में पूरे गांव में घूमता रहा। युवक की इस हालत को देखकर ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया।
राष्ट्रीय
Drug Quality Test: CDSCO जांच में 221 दवाओं के सैंपल फेल, दिल्ली में मिला नकली दवा का मामला
Drug Quality Test: जांच रिपोर्ट में 221 दवाओं के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 220 सैंपल NSQ (Not Standard Quality) पाए गए, जबकि दिल्ली से एक नकली (Spurious) दवा का मामला सामने आया है। CDSCO ने बताया कि खराब गुणवत्ता और नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाने की प्रक्रिया जारी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत, खीरे की खेती से कमाए 2.25 लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के किसान मुकेश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत मिली ड्रिप सिंचाई और तकनीकी मार्गदर्शन से खेती का तरीका बदल दिया। एक एकड़ में ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती कर उन्होंने करीब 2.25 लाख रुपये की आय अर्जित की। सफलता से प्रेरित होकर अब वे 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती कर रहे हैं।