"बड़ी उपलब्धि" के लिए 178 परिणाम मिले
सुकमा
सुकमा का गौरव : बारसे रोशन ने JEE Advanced में रचा इतिहास, IIT का रास्ता हुआ पक्का
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के आदिवासी छात्र बारसे रोशन ने JEE Advanced 2026 में पहली ही कोशिश में कैटेगरी रैंक 634 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने IIT में चयन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके साथ ही क्षितिज कोचिंग इंस्टीट्यूट की भूमिका को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।
खेल
नार्वे चेस : प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कार्लसन को दो बार हराकर जीता नॉर्वे चेस का ताज
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार मात देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने बधाई दी है। कि यह जीत भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
राष्ट्रीय
भारत : पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम को मिला बड़ा प्रस्ताव, रोल्स-रॉयस करेगी सहयोग
ब्रिटेन की एयरो इंजन कंपनी रोल्स-रॉयस ने भारत में एयरो गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स स्थापित करने और AMCA पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लिए इंजन विकास में सहयोग का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने पूर्ण तकनीकी हस्तांतरण के साथ स्वदेशी इंजन निर्माण में मदद की पेशकश की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रस्ताव भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता और भविष्य के लड़ाकू विमान कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड खुशीराम साहू निकला, जिसने कोटमीकला बाजार में रेकी कर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार-झारखंड के तीन शूटर अभी फरार हैं।
महासमुंद
कार्रवाई : गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, ओडिशा कनेक्शन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9.900 किलोग्राम गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में ओडिशा के सप्लायर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित 5.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
राज्य सरकार
नई उड़ान : PACS समितियों से ड्रोन सेवा की शुरुआत
धमतरी जिले ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया, जिसमें उर्वरक व कीटनाशकों के सटीक छिड़काव,
अर्थव्यवस्था
जापान : भारतीय आमों पर प्रतिबंध के बाद जापान ने बांग्लादेश की ओर बढ़ाया हाथ
भारत के आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद जापान अब बांग्लादेश से आम खरीदने की तैयारी कर रहा है। जापानी अधिकारियों ने भारतीय आमों के निर्यात से जुड़ी ट्रीटमेंट सुविधाओं में कीट नियंत्रण संबंधी खामियां पाए जाने के बाद यह कदम उठाया था। अब जापान और बांग्लादेश के बीच आम आयात को लेकर बातचीत चल रही है, जबकि मलेशिया ने भी बांग्लादेशी आमों में रुचि दिखाई है।
खेल
नॉर्वे चेस : गुकेश ने प्रज्ञानानंद को दी मात, कार्लसन को झटका, दिव्या देशमुख ने मारी बाजी
नॉर्वे चेस 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने एक महत्वपूर्ण मुकाबले में हमवतन ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को हराकर टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। वहीं, दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में भारत की युवा स्टार दिव्या देशमुख ने शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
खेल
विश्व बैडमिंटन : फिर चमका भारत, सात्विक-चिराग फाइनल में पहुंचे
भारतीय बैडमिंटन स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर-750 के सेमीफाइनल में विश्व नंबर-1 कोरियाई जोड़ी किम वोन हो और सियो सेउंग जे को 21-19, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत की निगाहें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं।
फिल्में
सलमान खान : मातृभूमि ने रिलीज से पहले जीता दिल, सुभाष घई ने की जमकर तारीफ
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के बाद दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने इसकी जमकर तारीफ की है और इसे मस्ट वॉच बताया है। बताया जा रहा है कि गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित यह फिल्म देशभक्ति, साहस और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करेगी।
क्रिकेट
ICC : टी20 वर्ल्ड कप पैनल में भारतीय महिलाओं की एंट्री, देश के लिए गर्व
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑल-वुमन मैच ऑफिशियल्स पैनल की घोषणा की है, जिसमें भारत की चार महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय अंपायर जननी एन, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन के साथ अनुभवी मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी को टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। ICC लगातार तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप में पूरी तरह महिला अधिकारियों का पैनल उतार रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह महिला क्रिकेट और महिला अंपायरिंग के बढ़ते प्रभाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
सेहत
LED : 9 महीने के बच्चे की जान बची, फेफड़े में फंसा था खतरनाक LED बल्ब,डॉक्टरों ने बचाई जान
पुणे के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज (AICTS) के डॉक्टरों ने एक 9 महीने के बच्चे की जान बचाते हुए उसके बाएं फेफड़े में गहराई तक फंसे खतरनाक LED बल्ब को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। बच्चे को सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो रही थी और स्थिति जानलेवा बन सकती थी।