"बड़ी उपलब्धि" के लिए 138 परिणाम मिले
देश
AI : IMD ने लॉन्च किए AI आधारित मौसम सिस्टम, अब 1 किलोमीटर दायरे तक मिलेगी सटीक भविष्यवाणी
IMD ने AI आधारित नया मौसम सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे अब 1 किलोमीटर के दायरे तक सटीक मौसम पूर्वानुमान मिल सकेगा। यह तकनीक किसानों, आम लोगों और आपदा प्रबंधन के लिए मददगार होगी। फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया है।
विदेश
ब्रह्मोस : चीन की बढ़ेगी टेंशन, वियतनाम करेगा तैनाती
Vietnam भारत से BrahMos missile खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे दक्षिण चीन सागर में China की चिंता बढ़ सकती है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है, जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसकी तेज गति, सटीक निशाना और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वियतनाम इन मिसाइलों को अपने तटीय इलाकों में तैनात करता है, तो चीन की नौसैनिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है। भारत के लिए यह सौदा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक ताकत बढ़ाने और रक्षा निर्यात मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खेल
टेस्ट क्रिकेट : भारत की ताकत और नई रणनीति, अफगानिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा मंथन
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को संभालने की है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर चयनकर्ताओं की खास नजर है। आईपीएल प्लेऑफ के कारण खिलाड़ियों को आराम कम मिल पाएगा, इसलिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।भारतीय टीम का टेस्ट इतिहास मजबूत रहा है और टीम लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा भी माना जा रहा है।
मनोरंजन
ICJ Award : यूक्रेन के प्रतिष्ठित में चमके छत्तीसगढ़ के युवा निर्देशक एस अंशु धुरंधर, डॉक्यूमेंट्री छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम का हुआ चयन
छत्तीसगढ़ के युवा फिल्म निर्देशक एस अंशु धुरंधर की डॉक्यूमेंट्री “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” का चयन यूक्रेन में आयोजित प्रतिष्ठित ICJ Award 2026 के लिए किया गया है। 2,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के बीच चुनी गई इस डॉक्यूमेंट्री को इसकी गहन रिसर्च, प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति व सामाजिक इतिहास को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के प्रयास के लिए सराहा जा रहा है।
खेल
मोमिनुल हक : रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन
मोमिनुल हक ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका टेस्ट की दूसरी पारी में 56 रन की शानदार पारी खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले बांग्लादेश के केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। मोमिनुल ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के साथ 105 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। अब तक 76 टेस्ट मैचों में उनके नाम 13 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं।
देश
अबूझमाड़ में नक्सल प्रहार : सुरक्षाबलों की कार्रवाई से माओवादियों में हड़कंप, इलाके में सर्चिंग जारी
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र सीमा के पास चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों ने 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद, AK-47, SLR और .303 राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। यह कार्रवाई सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग नक्सली संगठन हमलों और हथियार संचालन में करने वाले थे। पिछले दो वर्षों में नारायणपुर पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 265 हथियार जब्त किए हैं।
सफलता के लिए मेहनत : विद्यार्थियों की भविष्य की आकांक्षाओं पर मुख्यमंत्री की सराहना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और सफलता के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।
राजस्थान सीमा : तेजस Mk1A की तैनाती से मजबूत होगी भारत की वायु शक्ति, पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ेगी एयरफोर्स की ताकत
भारतीय वायुसेना राजस्थान के नाल और फलोदी एयरबेस पर स्वदेशी तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों के चार स्क्वाड्रन तैनात करने की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान सीमा के करीब होने के कारण यह तैनाती पश्चिमी मोर्चे पर भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा क्षमता को मजबूत करेगी। तेजस Mk1A आधुनिक AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, BVR मिसाइल और हवा में ईंधन भरने जैसी अत्याधुनिक क्षमताओं से लैस है। इस कदम को भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
देश
1200 सेकंड दहाड़ : भारत का ‘सुपर इंजन’, हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी में DRDO की ऐतिहासिक सफलता
भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। स्वदेशी विकसित एक्टिवली कूल्ड फुल स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर “सुपर इंजन” ने 1200 सेकंड तक सफलतापूर्वक काम किया। इस उपलब्धि को भारत की रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भर सैन्य क्षमता के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली विकसित करने का रास्ता मजबूत होगा।
देश
हिंद महासागर में ‘अग्नि’ की गर्जना : भारत ने MIRV तकनीक से लैस मिसाइल का सफल परीक्षण कर दिखाई ताकत
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जिसमें मिसाइल ने हिंद महासागर क्षेत्र में कई लक्ष्यों को एक साथ सटीकता से भेदा। इस सफलता से भारत की रणनीतिक और तकनीकी क्षमता और मजबूत हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर DRDO और सेना को बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
गरियाबंद
सुशासन तिहार : सरकारी योजनाओं की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग, शिविर में मिला राहत और समाधान का सहारा
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर राजिम के वार्ड क्रमांक 03 में सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान राशन कार्ड वितरण किया गया और सैकड़ों लोगों ने पेंशन, आवास, महतारी वंदन योजना, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के आवेदन दिए। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण हुआ, जबकि अन्य को शीघ्र समाधान के लिए दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़
नक्सलियों के गढ़ पूवर्ती में पहली बार जनगणना : 3 दिन में पूरे गांव का सर्वे, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी दर्ज
सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पूवर्ती गांव में पहली बार जनगणना का कार्य पूरा हुआ। माड़वी हिड़मा और देवा बारसे के गांव में महज 3 दिनों में 234 मकानों और 950 से ज्यादा आबादी का सर्वे किया गया। स्थानीय भाषा और संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद टीम ने हर घर तक पहुंचकर काम पूरा किया। कलेक्टर अमित कुमार ने इसे प्रेरणादायक बताया। कभी नक्सल आतंक के लिए चर्चित पूवर्ती अब विकास और प्रशासनिक पहुंच की नई मिसाल बन रहा है।