ताज़ा खबरें
10280 समाचार
क्रिकेट
India A vs Australia A: कुमार कुशाग्र के शतक से लेकर मुलानी के 4 विकेट तक, इंडिया A का शानदार दिन
India A vs Australia A: अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंडिया A की पहली पारी 334 रन पर समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया A की टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 2-2 विकेट लिए। भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त मिली है।
राष्ट्रीय
Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़
Viral Video Case: बिहार के समस्तीपुर जिले में युवती से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांध क्षेत्र में कुछ युवकों ने युवती और उसके साथी को घेरकर अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
राष्ट्रीय
Indore MTH Hospital Case: एमजीएम कॉलेज में बदला ड्यूटी रोस्टर, अब डॉक्टरों से हफ्ते में सिर्फ 48 घंटे ही लिया जाएगा काम
Indore MTH Hospital Case: इंदौर के MTH अस्पताल में जूनियर डॉक्टर डॉ. सिम्मी यादव के कथित मानसिक उत्पीड़न मामले के बाद MGM मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टरों की कार्य अवधि को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों से सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे और सामान्य स्थिति में प्रतिदिन 8 घंटे ही ड्यूटी ली जाएगी। मामले की जांच के लिए नई इंटरनल कमेटी भी गठित की गई है।
खेल
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पदक दावेदारी मजबूत कर ली है। पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि महिला टीम ने पूर्व चैंपियन ईरान को मात देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।
राष्ट्रीय
Weather Update: आंध्र-ओडिशा तट से टकराया डीप डिप्रेशन, 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आंध्र-ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन के टकराने के बाद ओडिशा के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
चुनाव
Nandigram by election: बीजेपी प्रत्याशी के हलफनामे पर कांग्रेस पहुंची हाईकोर्ट, उम्र और शिक्षा के आंकड़ों पर छिड़ा विवाद
Nandigram by election: उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी में विरोधाभास का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बीजेपी ने इसे टाइपिंग की गलती बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।
महासमुंद
Stone Mine Accident: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की रीढ़ की हड्डी टूटी, ठेकेदार और मकान मालिकों पर FIR दर्ज
Stone Mine Accident: ग्राम मुढ़ेना स्थित पत्थर खदान में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने ठेकेदार और खदान मालिकों पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप लगाया है। करीब 35 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिलने की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: पुणे भेजी जा रही 74 लाख से अधिक की अवैध गांजा खेप जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के बसना थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से 1 क्विंटल 32 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 66 लाख रुपये है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Chhattisgarh Development Projects: 178 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Chhattisgarh Development Projects: सरायपाली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 178 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें अमृत मिशन 2.0, पेयजल योजना, सामुदायिक भवन और अन्य अधोसंरचना कार्य शामिल हैं।
गरियाबंद
CG News: गरियाबंद में 18 साल पुराना रपटा पुल हुआ जर्जर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
CG News:गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़-सातधार मार्ग पर लगातार बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुराना रपटा पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। करीब 18 साल पुराने इस पुल के टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर संभाग
Arang Development News: पारागांव को मिली 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा सामुदायिक भवन और सीसी रोड
Arang Development News: ग्राम पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 20 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इन विकास कार्यों से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों और आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
ग्लैमर
Bollywood News: यामी गौतम का ब्लैक एंड गोल्डन साड़ी लुक छाया, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीता सबका दिल
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गुजरात में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस खास मौके पर यामी अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं और उनका पारंपरिक अंदाज हर किसी को पसंद आया।