ताज़ा खबरें
10280 समाचार
लाइफ स्टाइल
Eye Care Tips: आंखों के नीचे दिखने लगी हैं फाइन लाइंस? इन आसान तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
Eye Care Tips: आंखों के नीचे फाइन लाइंस और झुर्रियां उम्र बढ़ने के साथ सामान्य हैं, लेकिन गलत स्किन केयर, धूप, नमी की कमी और खराब लाइफस्टाइल से ये कम उम्र में भी नजर आ सकती हैं। जानिए आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजिंग, सही आदतों और जरूरी सावधानियों के बारे में।
राज्य सरकार
Health Department: छत्तीसगढ़ में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम की तैयारी तेज, NP-NCD कार्यक्रम के तहत हुआ प्रशिक्षण
Health Department: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने गैर-संचारी रोगों की पहचान और उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को NP-NCD कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में NCD स्क्रीनिंग, NCD पोर्टल और मरीजों के फॉलोअप की प्रक्रिया समझाई गई।
राज्य सरकार
Water Conservation: दुर्ग में पर्यावरण संरक्षण की पहल, तालाब सफाई से लेकर प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
Water Conservation: दुर्ग जिले में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत जल संरक्षण, तालाब सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महासमुंद
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
रायपुर
Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे
Raipur Mantralaya Employees Protest: एक कर्मचारी बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जर्जर बसों में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के उन्हें रोजाना सफर करना पड़ रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने 31 अक्टूबर से पुरानी बसों का संचालन बंद करने की बात कही है।
शिक्षा
CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती
CRPF Recruitment: स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 22 खेलों से जुड़े खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
राजनांदगांव
Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Social Media Crime Case: डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी रोशन सोमुनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
अर्थव्यवस्था
Gold Price Forecast: फेस्टिव सीजन से पहले सोने में तेजी, कीमतों को मिल सकता है नया उछाल
Gold Price Forecast: सोने की कीमतों में तेजी का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी, वैश्विक आर्थिक चिंताओं और फेस्टिव-वेडिंग सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने को मजबूती मिल सकती है। अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
राज्य सरकार
Gangalur Health Team: एक ही शिविर में 159 लोगों की जांच, टीबी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य योजनाओं का मिला लाभ
Gangalur Health Team: सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगालूर बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को जांच, उपचार, दवा वितरण और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में ओपीडी, टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, मलेरिया जांच, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।
राज्य सरकार
Anganwadi Center: मनरेगा और महिला बाल विकास विभाग के अभिसरण से बदली तस्वीर, पटेलपारा में बना आधुनिक आंगनबाड़ी भवन
Anganwadi Center: कोरिया जिले के कंचनपुर ग्राम पंचायत के पटेलपारा में नया आंगनबाड़ी भवन बनने से बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित व बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। पहले कच्चे मकान में संचालित केंद्र में सुरक्षा और सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब मनरेगा और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से बने भवन में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है।
रायपुर संभाग
Guru Khushwant Saheb: आरंग में मंत्री की संवेदनशील पहल, देर से लौट रहे छात्रों को बसों से पहुंचाया घर
Guru Khushwant Saheb: आरंग के शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए तुरंत परिवहन व्यवस्था कराई। कार्यक्रम में देरी के कारण घर लौटने को लेकर चिंतित विद्यार्थियों को बसों और निजी वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
रायपुर
Acellus हॉस्पिटल पहुंचे पद्मश्री डॉ. भारती बंधु, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बताया छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण
पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने रायपुर स्थित Acellus हॉस्पिटल का दौरा कर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और जांच उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं छत्तीसगढ़ के मरीजों को बड़े शहरों में जाने से राहत देंगी।