ताज़ा खबरें
4834 समाचार
रायपुर
बदलाव : घर बैठे सुधरे जमीनी कागजात, 8 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को मिला हक
आंकड़ों में सफलता पिछले 4 वर्षों के लंबित मामलों को खंगालने पर कुल 17,405 मृतकों की सूची में से 8,651 मामले ऐसे मिले जहाँ नामांतरण होना बाकी था। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिकॉर्ड समय में 8,241 मामलों का पूरी तरह निराकरण कर दिया है
राजनीति
महुआ के तेवर बरकरार : केंद्र की तारीफ पर मची हलचल के बीच साफ किया रुख, बोलीं-दीदी ही टीएमसी की पहचान
केंद्र सरकार के एक फैसले की सराहना करने के बाद महुआ मोइत्रा के टीएमसी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी निष्ठा पूरी तरह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ है। महुआ ने कहा कि टीएमसी की पहचान और राजनीतिक ताकत ममता बनर्जी से जुड़ी है।
सरकारी सूचना
योग दिवस : अंबिकापुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, सीएम विष्णु देव साय देंगे सेहतमंद जीवन का संदेश
इस साल यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) की विशेष थीम चुनी गई है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर चरण
जगदलपुर (बस्तर)
विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए
बस्तर के करपावंड में जमीन सीमांकन के दौरान हुए विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सीमांकन कार्य में बाधा और हंगामे के आरोप में 21 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिनमें से 12 को जेल भेज दिया गया। वहीं, दो लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से विवाद करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
क्रिकेट
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
शिक्षा
MPPSC : महीनों से अटका 2025 मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम
2025 का पेंच और देरी की वजह यह परीक्षा प्रशासनिक और कानूनी अड़चनों (आरक्षण व नियमों से जुड़े कोर्ट केस) के कारण अपने तय समय से देरी से हो रही है। यही कारण है कि 2025 सत्र की मुख्य परीक्षा का आयोजन अब किया जा रहा है। आयोग का लक्ष्य इस परीक्षा को जल्द पूरा कराकर पेंडिंग भर्ती चक्र (Exam Cycle) को पटरी पर लाना है।
विदेश
फ्लाइंग व्हाइट हाउस : राष्ट्रपति ट्रंप ने पेश किया नया एयरफोर्स वन, कतर से मिले 3300 करोड़ के इस विमान पर अमेरिका में बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कतर से मिले 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) के आलीशान Boeing 747-8 जेट को नए अस्थायी Air Force One के रूप में पेश किया है। विमान को राष्ट्रपति की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक संचार, सुरक्षा और मिसाइल-रोधी प्रणालियों से लैस किया गया है।
कोरबा
संदिग्ध मौत : दफनाने के बाद उठे सवाल, नवविवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र खोदी गई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में तीन दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है।
राष्ट्रीय
सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक
सुबह परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन भाई-बहनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे जिला अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की सीनियर टीम की निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रक्षा
अमेरिकी वायुसेना में हड़कंप : क्यों जंग की हालत में चीन के आगे पस्त हो सकता है सुपरपावर का सबसे घातक F-35 स्टील्थ फाइटर?
अमेरिका का सबसे आधुनिक पांचवीं पीढ़ी का F-35 स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम गंभीर रखरखाव और तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी GAO की रिपोर्ट के अनुसार, F-35 विमानों की फुल मिशन-कैपेबल दर 2021 के 38% से घटकर लगभग 25% रह गई है। इसका अर्थ है कि हर चार में से केवल एक विमान ही सभी प्रकार के युद्ध अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार है।
रायपुर
व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें
अंबेडकर अस्पताल में शुक्रवार को पानी की गंभीर किल्लत देखने को मिली, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डों में बाथरूम सूखे रहे और पीने के पानी के लिए लगाए गए वाटर कूलर भी बंद पाए गए। स्थिति यह रही कि लोगों को बाल्टी और बोतल लेकर पानी की तलाश में अस्पताल परिसर में भटकना पड़ा।
कबीरधाम
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर : एसपी ने बच्चों को किया प्रेरित, बांटी शैक्षणिक सामग्री
कबीरधाम जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित और दूरस्थ गांवों का दौरा कर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने बैगा समुदाय सहित ग्रामीणों से चौपाल लगाकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी मूलभूत समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए।