ताज़ा खबरें
10280 समाचार
कांग्रेस
Indian Politics: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर भड़के राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग, कहा— एंटी-इनकंबेंसी को वोट चोरी से दबाया गया
Indian Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी हुई और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए। वहीं, चुनाव आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को उचित बताया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
Trainee DSP Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान गाड़ी साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सरगुजा जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
शिक्षा
Medical Students News: छत्तीसगढ़ MBBS इंटर्न्स की बढ़ी स्टाइपेंड राशि, अब मिलेंगे ₹25 हजार महीना
Medical Students News: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब मेडिकल इंटर्न्स को हर महीने 25 हजार रुपये शिष्यवृत्ति मिलेगी। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।
महासमुंद
Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार
Chhattisgarh ganja smuggling: पुलिस और ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की दो खेप पकड़ी है। महासमुंद जिले में हुई कार्रवाई में 191 किलो से ज्यादा गांजा, दो वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने एक महिला समेत 9 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Mahasamund News: पुरुषोत्तम कौशिक की 96वीं जयंती पर संगोष्ठी, साथियों ने साझा किए संस्मरण
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज परिसर में जुटे समाजसेवी और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग, वक्ताओं ने कहा—कौशिक जी का जीवन आज भी सामाजिक संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद में 300 सफाई दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं, एक्स-रे जांच
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सफाई दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। करीब 300 सफाई दीदियों की स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और टीबी स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे कराया गया।
महासमुंद
Mahasamund Car Accident: आधी रात सड़क हादसा, कार ने होर्डिंग को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस बोली- हमें जानकारी ही नहीं
Mahasamund Car Accident: खरोरा-बेलसोंडा के बीच 22-23 सितंबर की दरमियानी रात तेज रफ्तार सुजुकी डिजायर ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। कार हादसे के बाद मौके से हटाई गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने नाबालिगों के कार चलाने का दावा किया है ।
खेल
Ball Badminton Championship: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
Ball Badminton Championship: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया है। दोनों टीमें आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
राजनांदगांव
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Road Construction Accident: राजनांदगांव के फरहद चौक में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान स्लैब गिरने से 57 वर्षीय मजदूर माखनलाल हिरवानी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच और नियमानुसार आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया है।
राष्ट्रीय
Satna Accident: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्र घायल
Satna Road Accident: जैतवारा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी ज्ञान स्थली स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 19-20 छात्र सवार थे। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Barwani News: मुहाला गांव में तीन नाबालिग बहनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच जारी है।
राज्य सरकार
National Ayurveda Day: शासकीय महाविद्यालय जनकपुर में छात्रों ने जाना योग, प्राणायाम और स्वस्थ दिनचर्या का महत्व
National Ayurveda Day: शासकीय महाविद्यालय जनकपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद, योग, प्राणायाम, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।