Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल Chicken Lollipop Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं …
Chicken Lollipop Recipe ( Image Source - AI Generated )
Chicken Lollipop Recipe ( Image Source - AI Generated )
लाइफ स्टाइल

Chicken Lollipop Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट चिकन लॉलीपॉप, जानें बनाने का आसान तरीका

Chicken Lollipop Recipe: चिकन लॉलीपॉप एक लोकप्रिय नॉनवेज स्टार्टर है, जिसे अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। जानिए चिकन को मैरिनेट करने से लेकर क्रिस्पी फ्राई और सॉस में टॉस करने तक की पूरी आसान रेसिपी।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 03:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chicken Lollipop Recipe: अक्सर जब भी हम किसी रेस्टोरेंट या होटल में जाते हैं, तो स्टार्टर के तौर पर चिकन लॉलीपॉप हमारी पहली पसंद होता है। घर पर Non - Veg बनाते समय ज़्यादातर लोग सिर्फ चिकन करी या चिकन फ्राई तक ही सीमित रह जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और मसालेदार चिकन लॉलीपॉप घर पर बनाना काफी मुश्किल काम है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और यह सिर्फ 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। अगर आपके घर में कोई पार्टी या खास मौका हो, तो आप इसे स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

आवश्यक सामग्री

  • चिकन लॉलीपॉप पीस: 1 किग्रा 
  • मैदा: 100 ग्राम 
  • कॉर्नफ्लोर: 3 बड़े चम्मच 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 3 बड़े चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर: 2 छोटे चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच 
  • अदरक: 1/2 इंच (बारीक कटा हुआ) 
  • लहसुन: 12-15 कलियाँ (बारीक कटी हुई) 
  • स्प्रिंग अनियन: 1/2 कप (बारीक कटा हुआ) 
  • टोमैटो सॉस: 3 बड़े चम्मच 
  • सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच 
  • ग्रीन चिली सॉस: 2 बड़े चम्मच 
  • नमक: स्वादानुसार 
  • तेल: तलने और पकाने के लिए

बनाने की आसान विधि

  1. मैरिनेशन: सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर या फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
  2. बैटर (घोल) तैयार करना: एक अलग बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और चुटकीभर नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल (बैटर) तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो।
  3. चिकन फ्राई करना: कढ़ाई में तेल गरम करें। मैरीनेट किए हुए चिकन लॉलीपॉप को तैयार मैदा-कॉर्नफ्लोर के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गरम तेल में डालें। इसे मध्यम आंच पर चारों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तलने के बाद इसे टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले। (आप इसे ऐसे ही ड्राई क्रिस्पी लॉलीपॉप की तरह भी परोस सकते हैं।)
  4. सॉस और तड़का तैयार करना: अब एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टोमैटो सॉस, सोया सॉस और ग्रीन चिली सॉस डालें। थोड़ा सा नमक डालकर धीमी आंच पर मसालों को एक मिनट तक पकाएं।
  5. मिक्सिंग: तैयार सॉस में फ्राई किए हुए चिकन लॉलीपॉप डालें और तेज़ आंच पर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि सॉस की कोटिंग चिकन पर अच्छी तरह चढ़ जाए। गार्निशिंग: ऊपर से कटा हुआ हरा प्याज डालें और गैस बंद कर दें। आपका गरमा-गरम और स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन लॉलीपॉप तैयार है। इसे प्लेट में निकालकर नींबू के टुकड़े और कटे हुए प्याज के साथ परोसें।

खास टिप्स

  • चिकन को ज्यादा तेज आंच पर न तलें, इससे बाहर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है। 
  • तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें, मध्यम तापमान पर फ्राई करने से चिकन अंदर तक अच्छी तरह पकता है। 
  • बैटर में एक अंडा मिलाने से चिकन लॉलीपॉप का स्वाद और टेक्सचर और बेहतर हो जाता है। 
  • ज्यादा क्रिस्पी स्वाद के लिए फ्राई करने के बाद इसे तुरंत सॉस में टॉस करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें