"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय" के लिए 206 परिणाम मिले
राज्य सरकार
विकास को मिली नई रफ्तार : 40 लाख की सड़क का हुआ भूमिपूजन
कोरबा के वार्ड-54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामर सड़क का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में कोरबा निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
रायपुर
अस्पताल : स्वास्थ्य सेवाओं में नए युग की शुरुआत, निर्माण कार्य प्रगति पर
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और गति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : 41 समाधान शिविरों से 35 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले में 41 समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 35,470 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत यानी 24,725 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।
रायपुर
बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
विकास को नई दिशा : मनरेगा की आजीविका डबरी से बदली किसान की किस्मत
सरगुजा जिले के ग्राम अडची में मनरेगा के तहत बनी आजीविका डबरी किसान देवानंद के लिए आय और सिंचाई का मजबूत साधन बन गई है। लगभग 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस डबरी से वे खेती की सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर रहे हैं, जिससे उनकी अतिरिक्त आय बढ़ रही है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : पहला समाधान शिविर सम्पन्न, विधायक ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद नगरपालिका शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 स्थित कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल में पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा नागरिकों की समस्याओं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : बस्तर के विकास और सुशासन पर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों तक सभी शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे और नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
राज्य सरकार
तैराकी में छलांग : पेण्ड्रा के तरणताल में गूंज रहा आत्मविश्वास, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों से मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा तरणताल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बैगा समुदाय के बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को तैराकी का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राज्य सरकार
सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 21 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच सम्पन्न इस आयोजन में जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : तकनीकी विकास को नई रफ्तार, दुर्ग आईटी पार्क का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग के सिविल लाइन्स में अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण किया। यह परियोजना आईआईटी भिलाई और राज्य शासन के सहयोग से विकसित की गई है और इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा, नवाचार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री साय ने 105 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के बावजूद कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।