"मोबाइल फोन" के लिए 368 परिणाम मिले
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायगढ़
कार्रवाई : 300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कार समेत 10 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
शिक्षा
बच्चों का भविष्य दांव पर : शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महासमुंद
पुलिस का शिकंजा : ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की तैयारी थी, एनएच-53 पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की सीट के नीचे छिपाकर 2.930 किलोग्राम गांजा ओडिशा से ला रहे थे। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल समेत करीब 2.01 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : जगदलपुर में महिलाओं का सीरियल झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदात कबूलीं
जगदलपुर में लगातार झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में कुल 9 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। उसके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
फिल्मी स्टाइल में लूट : 5 घंटे तक शहरभर में घुमाया, फिर मारपीट कर स्कूटी और कैश लुटे
दुर्ग में दो युवकों का कथित तौर पर अपहरण कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की गई। आरोपियों ने नकदी, मोबाइल, जेवर, स्कूटी और पेटीएम से 18,180 रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
धमतरी
दोस्ती की मिसाल : दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, धमतरी में इंसानियत की अनोखी तस्वीर
धमतरी में मजदूर संतोष सोनवानी ने शराब दुकान के पास बेसुध पड़े अपने दोस्त कुलदीप को एम्बुलेंस न मिलने पर ठेले में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी इस संवेदनशीलता और सच्ची दोस्ती की लोगों ने जमकर सराहना की।
राष्ट्रीय
सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव
मुरैना जिले में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। करीब तीन महीने तक चली पुलिस जांच के बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को राजस्थान के दौसा जिले में रेलवे ट्रैक के पास बने एक गहरे टैंक में दफना दिया।
दुर्ग
किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में छह नाबालिगों ने बालोद के दो युवकों का कथित रूप से अपहरण कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपियों ने मारपीट कर कैश, मोबाइल, जेवर, स्कूटी और ऑनलाइन पैसे लूट लिए तथा चाकू की नोक पर जबरन वीडियो भी बनवाया। पुलिस ने सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलौदाबाज़ार
एक्शन : शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, सड़क सुरक्षा के लिए लोगों से की अहम अपील
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के बीच सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
जगदलपुर (बस्तर)
सीमा पर सख्ती का असर : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 215 किलो गांजा बरामद, यूपी का तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बस्तर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप से 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।
कोरबा
हो रही पड़ताल : LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।