"छत्तीसगढ़" के लिए 2486 परिणाम मिले
राज्य सरकार
प्रतियोगिता : मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी नई प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर के सेंध लेक में आयोजित होगी।
रायगढ़
हत्याकांड : बच्चे को लेकर हुए झगड़े में बड़े साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में बच्चे को जबरन ले जाने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां आरोपी दाताराम सारथी ने अपने बड़े साले महेश सारथी की चाकू से हत्या कर दी। घटना 1 मई 2022 की है, जब आरोपी अपनी ससुराल पहुंचकर एक वर्षीय बेटे को लेकर जाने लगा और रोकने पर हमला कर दिया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
खुलासा : सोशल मीडिया रील के बहाने निकले, रास्ते में बन गए झपटमार
कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में रील और वीडियो शूट करने निकले युवकों के एक समूह ने एक महिला के गले में चमकदार हार देखकर उसे सोने का गहना समझकर झपटमारी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ा एक्शन : दो भैंसों को बचाया, 2.60 लाख का मशरूका जब्त
गण्डई पुलिस ने पशु तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र ले जाई जा रही दो भैंसों को मुक्त कराया है। ग्राम बिरखा के पास घेराबंदी कर बिना नंबर के टाटा एस गोल्ड वाहन को पकड़ा गया, जिसमें भैंसों को अमानवीय परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था।
रायपुर
मौसम का यू-टर्न : कहीं आंधी-बारिश का येलो अलर्ट तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें आपके जिले में कब पहुंचेगा मानसून
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 से 15 जून के बीच मानसून के बस्तर मार्ग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
फिल्मी स्टाइल में डकैती : गैस एजेंसी मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित डगनिया बाजार में शनिवार शाम गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू से ₹10 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के पास पहुंचकर कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी।
अर्थव्यवस्था
महंगाई का बड़ा झटका : रसोई गैस फिर ₹29 महंगी, कई शहरों में ₹1000 के पार निकला बजट!
घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से देशभर में लागू हो गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में सिलेंडर ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और रायपुर में ₹1,013 का हो गया है। इससे पहले मार्च में भी ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद तीन महीनों में कुल ₹89 प्रति सिलेंडर की वृद्धि दर्ज की गई है।
राज्य सरकार
विश्व पर्यावरण दिवस : महासमुंद में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : उरला में पुलिस की ने महिला समेत दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार!
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत उरला के पारधी पारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ACCU और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर
रायपुर में भड़की आग : बॉम्बे मार्केट के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण अग्निकांड, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित Central Bank of India के जोनल कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर
सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बिलासपुर
इश्क का शक : जिस मुवक्किल को जेल से छुड़ाया, उसी ने मिर्च झोंककर पत्थर से कुचल दी वकील की खोपड़ी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय वकील निखिल गोस्वामी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोला मानिकपुरी, जिसका केस निखिल लड़ रहा था, अपनी पत्नी और वकील के बीच कथित संबंधों के शक में लंबे समय से नाराज था।