"विवाद" के लिए 1035 परिणाम मिले
यमुना जल पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, हरियाणा-राजस्थान में हुआ बड़ा समझौता
हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना का 30 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इससे दोनों राज्यों में पीने के पानी की समस्या सुलझ जाएगी।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
रायपुर
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में दो विवाद, जांच के घेरे में शिक्षक
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिलों में शिक्षकों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप है, जबकि दूसरे में शिक्षक और शिक्षिका का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रायपुर
शराब घोटाला जांच में हाई कोर्ट सख्त, विवादित संपत्ति से रोक हटाने से इंकार
बिलासपुर हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से जुड़ी रायपुर की विवादित व्यावसायिक संपत्ति पर लगी खरीद-बिक्री की रोक हटाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखना जरूरी है, ताकि संपत्ति के वित्तीय स्रोत और कथित घोटाले से उसके संबंधों की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो।
रायपुर
बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी, उपभोक्ता पर केस दर्ज
रायपुर में अधिक बिजली बिल को लेकर हुए विवाद के बाद एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने बिजली विभाग के सहायक यंत्री और कर्मचारियों से गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और मारपीट की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर
स्वास्थ्य विभाग विवादों में : सरकारी लैब बंद होने से पहले 10 करोड़ की खरीद पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 440 करोड़ रुपये के मोक्षित रीजेंट स्कैम के बाद अब 10 करोड़ रुपये की नई रीजेंट खरीदी विवादों में है। सरकारी पैथोलॉजी लैब बंद कर निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बावजूद की गई इस खरीद पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार यह रीजेंट नई मशीनों में उपयोग नहीं हो सकेगा और करोड़ों रुपये का स्टॉक बेकार होने की आशंका है।
राष्ट्रीय
निवेश पर संकट : सब्सिडी विवाद से नाराज बजाज ऑटो, महाराष्ट्र से बाहर जा सकता है अगला EV प्लांट
सब्सिडी और इंसेंटिव भुगतान में देरी से नाराज बजाज ऑटो अपने अगले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्लांट के विस्तार को महाराष्ट्र से बाहर ले जाने पर विचार कर रही है। तमिलनाडु और तेलंगाना इस निवेश को आकर्षित करने की दौड़ में शामिल हैं।
बिलासपुर
आरोपों की जंग : साध्वी पद्मिनीपुरी और पालिका अध्यक्ष के बीच विवाद शराब-गांजा पीती है कहकर भक्तों को भड़काया
बिलासपुर के रतनपुर में साध्वी पद्मिनीपुरी और नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के बीच विवाद गहरा गया है। साध्वी ने अध्यक्ष पर मानहानि दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं वहीं अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए साध्वी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
राष्ट्रीय
मातम में बदलीं खुशियां : शादी समारोह में मोबाइल गुम होने के बाद विवाद, विवाहिता ने गंवाई जिंदगी
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शादी समारोह के दौरान मोबाइल फोन गुम होने के बाद हुए पारिवारिक विवाद से आहत 26 वर्षीय पुनिया अहिरवार ने कथित तौर पर जहरीली हेयर डाई का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय
चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले सभी कर्मचारी हटाए गए, SIT की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। SIT ने शुरुआती जांच के बाद दान की गिनती में शामिल करीब 35-40 कर्मचारियों को हटा दिया है और उनकी जगह बैंक के नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कोरिया
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।