"स्वास्थ्य विभाग" के लिए 220 परिणाम मिले
शिविर : दूरस्थ गांव में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा, रोन्ही को मिला आयुष्मान योजना का लाभ
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पतरापारा निवासी रोन्ही पहाड़ी कोरवा को जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ मिला। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजार रही रोन्ही अब निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से राहत महसूस कर रही हैं। जिला प्रशासन के “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
रायपुर
गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान हैं और अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेकाहारा, एम्स और जिला अस्पतालों में बेड फुल होने की स्थिति बन गई है।
राज्य सरकार
ओवरब्रिज शुरू : कचना ओवरब्रिज बना रायपुर की नई जीवनरेखा, सीएम साय ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 48.78 करोड़ रुपये की लागत से बने कचना रेलवे ओवरब्रिज और 22.79 करोड़ रुपये की लागत वाले शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 787 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के शुरू होने से कचना रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी।
बीजापुर
नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान
कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में भैरमगढ़ विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र नूगुर और उसके आस-पास के गांवों में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और इंद्रावती नदी पार कर लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की।
सुकमा
सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल
सुकमा जिले के मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने कठिन भौगोलिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता हासिल की है। 2022 में सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं से शुरुआत करने वाला यह केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (हृक्त्रस्) मूल्यांकन में मान्यता प्राप्त कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, मितानिन, एएनएम, सीएचओ और जिला प्रशासन के सहयोग से नियमित हेल्थ कैंप और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच विश्वास और स्वास्थ्य संस्कृति को मजबूत किया।15 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक दल द्वारा किए गए निरीक्षण में मिनपा स्वास्थ्य केंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिविर : 14 वर्ष की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए लगाया गए टीका
सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक छात्रा ने अपने सहपाठियों को प्रेरित कर सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
वैक्सीन ब्लास्ट : शून्य से नीचे तापमान और जर्जर सड़कों ने तोड़ीं 8550 पोलियो शीशियां
बस्तर संभाग के कई जिलों में सप्लाई की गई ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) की हजारों कांच की वायल्स टूटी और चटकी हुई मिलीं। सबसे ज्यादा नुकसान Jagdalpur और Dantewada में सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने इन खराब वायल्स को तुरंत उपयोग से हटाकर बायो-मेडिकल वेस्ट नियमों के तहत नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
कारोबार
थमे मेडिकल स्टोर्स के पहिए : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्टों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में 18,000 दुकानें बंद
देशभर के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। व्यापारियों का आरोप है कि भारी डिस्काउंट और अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर्स के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहीं। वहीं प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स को सक्रिय रखा है।
बीजापुर
स्वास्थ्य महाअभियान : दूर-दराज गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, गमपुर में सफल रहा यूनिवर्सल हेल्थ सर्वेक्षण
दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण अभियान चलाकर 771 ग्रामीणों की जांच की गई। अभियान के दौरान 05 मलेरिया मरीज, 02 संभावित टीबी मरीज और 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस की पहचान कर उपचार एवं रेफरल की कार्रवाई की गई। साथ ही बीपी और एनीमिया मरीजों को दवाएं व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा, बारिश से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने का आदेश
कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क डामरीकरण प्रभावित होने पर उन्होंने वैकल्पिक समाधान खोजने को कहा। मंत्री ने अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और विभिन्न विकास योजनाओं की वार्डवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
जनभागीदारी : जोर स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्देश
18 से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जिले के 75 जनमन और 308 धरती आबा ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
रायपुर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल : मेडिकल व्यापारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान
20 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में देशभर के दवा विक्रेताओं ने राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ के आह्वान पर देशभर की करीब 12.5 लाख मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा, जहां लगभग 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रह सकते हैं। राज्य में एक दिन की बंदी से करीब 50 करोड़ रुपए के दवा कारोबार पर असर पड़ने का अनुमान है। प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स में जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का दावा किया है।