"स्वास्थ्य विभाग" के लिए 220 परिणाम मिले
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। दुर्भाग्य से दूसरी पटरी से तेज रफ्तार में आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
डिजिटल क्रांति : MedLEaPR ऐप से MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट होंगी पूरी तरह ऑनलाइन, न्याय प्रक्रिया होगी तेज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मेडिकल-लीगल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। MedLEaPR ऐप के जरिए अब MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह ऑनलाइन तैयार और सुरक्षित की जाएंगी, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में इसके प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई।
राज्य सरकार
सीईओ का निरीक्षण : सीईओ ने योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा, कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने सरायपाली और बसना विकासखंडों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम बालसी में सामुदायिक शौचालय, केंदुढार में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, तथा बिरकोल में हाट बाजार एवं तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
दिव्यांगता पहचान अभियान : दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे शुरू, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है, जो 17 जुलाई तक चलेगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ घर-घर सर्वे कर पात्र बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी बच्चा शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।
राष्ट्रीय
निपाह की दस्तक : कोझिकोड में इस साल का पहला मामला, राज्यभर में हाई अलर्ट, वेंटिलेटर पर मरीज
केरल के कोझिकोड जिले में वर्ष 2026 का पहला निपाह वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 43 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्रारंभिक जांच में गोदाम की सफाई के दौरान संक्रमित चमगादड़ों के संपर्क में आने की आशंका जताई गई है।
राज्य सरकार
अभियान : उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महासमुंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोसइया सम्मेलन में महिलाओं और उनके परिवारजनों को सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था और मातृ मृत्यु दर घटाने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
सेहत
करोड़ का कर्ज : जीवन रक्षक उपकरण ठप, सर्जरी में देरी, संकट के बीच वर्चुअल पोस्टमार्टम और CSR फंड से कायाकल्प की तैयारी
केरल का स्वास्थ्य विभाग गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के अनुसार विभाग पर कुल 2,493 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 476 करोड़ रुपये दवा कंपनियों और 2,017 करोड़ रुपये करुणा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (KASP) के तहत देय हैं।
राज्य सरकार
निरीक्षण : स्कूल खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच
नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले महासमुंद जिले में परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 92 स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर दो बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
दुर्ग
प्रकोप : भिलाई में दूषित पानी से पीलिया का संकट, वार्ड-67 में नए केस सामने आए
भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-7 वार्ड-67 में पीलिया के तीन नए मामले सामने आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच में दूषित पेयजल को संक्रमण की वजह माना है और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्रभावित इलाके में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और डोर-टू-डोर सर्वे जारी है।
राज्य सरकार
मिशन : बालोद और मोहला-मानपुर जिलों में योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे, प्रधानमंत्री आवास योजना, सूर्यघर योजना, कृषि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए।
सेहत
शिगेला बैक्टीरिया : बना खतरा, केरल में मासूम की मौत के बाद बढ़ी चिंता
केरल में चार वर्षीय बच्चे की शिगेला संक्रमण से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शिगेला एक अत्यंत संक्रामक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो दूषित भोजन, पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। यह विशेष रूप से बच्चों के लिए खतरनाक माना जाता है और गंभीर दस्त, बुखार तथा डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वच्छता और समय पर इलाज ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।