"कार्रवाई" के लिए 2856 परिणाम मिले
कबीरधाम
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर : एसपी ने बच्चों को किया प्रेरित, बांटी शैक्षणिक सामग्री
कबीरधाम जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित और दूरस्थ गांवों का दौरा कर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने बैगा समुदाय सहित ग्रामीणों से चौपाल लगाकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी मूलभूत समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए।
रायपुर
सर्च ऑपरेशन : न्यायालय परिसर में पुलिस का एक्शन, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
रायपुर न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 70 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर जांच की। इस दौरान संदिग्ध पाए गए चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
सूरजपुर
सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत
ड्राइवर की लापरवाही आरोपी ट्रक ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी थी, जिसके बाद वह पकड़े जाने के डर से ट्रक को बीच सड़क पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया था। अंधेरे के कारण बाइक सवार खड़े ट्रक को देख नहीं पाए और पीछे से टकरा गए।
रायपुर
हादसा : सड़क निर्माण के दौरान ग्रेडर की चपेट में महिला की मौत, आक्रोश में वाहन फूंका गया
रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रेडर में आग लगा दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अभनपुर थाने पहुंचे और दोषी चालक व ठेकेदार पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
रायपुर
राहत : तूफान प्रभावितों के खातों में पहुंचे ₹69 लाख, 1400 से ज्यादा घरों का पुनर्निर्माण शुरू
त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आपदा के बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तत्परता से राहत कार्य शुरू किया।
राज्य सरकार
बड़ा बदलाव : राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव, अब e-KYC और बायोमेट्रिक से ही मिलेगा राशन
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी उचित मूल्य दुकानों में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। अब राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल आधार सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।
रायपुर
वारदात : 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, दोस्त ही निकला आरोपी
छत्तीसगढ़ के Raipur से लगे Tilda क्षेत्र के Sasaholi village में 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके ही सहपाठी द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले “मोटा” कहकर चिढ़ाने की बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर झड़प हो गई, जिसमें चाकू से हमला किया गया और गंभीर चोट लगने से अमन यदु की मौके पर ही मौत हो गई।
रायपुर
वारदात : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभनपुर में घर में घुसकर पड़ोसी द्वारा महिला से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
सुरक्षा व्यवस्था : NEET री-एग्जाम को लेकर सख्ती, 19 केंद्रों पर धारा 144 लागू
दुर्ग जिले में 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है और 500 मीटर का क्षेत्र साइलेंस जोन घोषित किया गया है।
अन्य
बड़ा एक्शन : टीएमसी नेता पुष्पा के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार, थाने पर धावे की कोशिश का आरोप
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में TMC नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी के बाद विवाद और बढ़ गया है। पुलिस ने उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिन पर समर्थकों को जुटाकर फाल्टा थाने का घेराव करने और पति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है।
कांग्रेस
माफियाराज की आग में जलता छत्तीसगढ़ : भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहा अपराध - डॉ. रश्मि चंद्राकर
भाजपा नेता को कथित रूप से जिंदा जलाने की घटना पर कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो गई है। डॉ. चंद्राकर ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
राष्ट्रीय
क्रांति : एलपीजी ग्राहकों को पाइपलाइन गैस पर शिफ्ट करने के कड़े निर्देश
उद्देश्य और लाभ ओडिशा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति, 2026 के तहत उठाए गए इस कदम का मकसद सुरक्षित सस्ती और चौबीसों घंटे ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण सब्सिडी का बोझ और सिलेंडरों की कालाबाजारी कम हो सके।