"कार्रवाई" के लिए 2854 परिणाम मिले
बिलासपुर
हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत
कैसे हुआ हादसा: सुबह के वक्त रजनी आंगन में लोहे के जीआई (GI) तार पर गीले कपड़े सुखाने गई थीं। तार में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं। पत्नी को तड़पता देख बचाने दौड़े पति सचिन भी करंट की जद में आ गए।
राष्ट्रीय
स्वास्थ्य व्यवस्था : एंबुलेंस नहीं मिली, महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल
पन्ना जिले में जहरीला पदार्थ खाने वाली 40 वर्षीय महिला की समय पर एंबुलेंस न मिलने से रास्ते में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस ढाई घंटे की देरी से पहुंची और रेफर किए जाने के बाद भी दूसरी एंबुलेंस नहीं मिली। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए तीन घंटे तक इंतजार कराने से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
रायगढ़
खुलासा : शक के चलते प्रेमिका की हत्या कर शव को जलाने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में जली हुई अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दूसरी पत्नी रखने के शक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।
दुर्ग
सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
भिलाई के सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रहने वाले 19 वर्षीय बीएससी छात्र निखिल पौसार्य का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक बाहर नहीं आने पर छात्रों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और एक ऑर्टिगा कार जब्त की है। पुलिस ने 40 पेटियों में भरी 1970 नग गोवा व्हिस्की बरामद कर भिलाई निवासी महेश सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
रायगढ़
खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक नाबालिग बालक ने 13 वर्षीय बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और चैट ग्रुपों में साझा कर दिए। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
रायपुर संभाग
सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत
करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।
विदेश
गाजा संकट गहराया : इजरायली हमले में अल जजीरा के कैमरामैन समेत 6 लोगों की मौत
गाजा पट्टी में शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमले में अल जजीरा के कैमरामैन अहमद विशाह समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा ने इसे पत्रकारों को निशाना बनाने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है,
राज्य सरकार
जीरो पर पहुंचे अफसर : नदी-नाले पार कर खुद गिनीं राशन की बोरियां, अबूझमाड़ को बड़ी राहत
अबूझमाड़ में एडवांस राशन बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाके अबूझमाड़ में मानसून के दौरान राशन की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी 39 पहुंचविहीन राशन दुकानों में 3 महीने का खाद्यान्न एडवांस में सुरक्षित करवा दिया है।
रायगढ़
खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में 52 किलो गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पकड़े गए तीन तस्करों से पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला ने उपलब्ध कराया था, जिसे मध्यप्रदेश के बीना तक पहुंचाना था।
कबीरधाम
धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी
कबीरधाम जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में करीब 77 लाख रुपये के धान घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में राइस मिलों के नाम पर गलत तरीके से डिलीवरी ऑर्डर (DO) जारी कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान के निर्गमन को दर्शाया गया, जबकि मौके पर भारी मात्रा में स्टॉक कम पाया गया। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट में 2,386.52 क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई, जिसमें अधिकांश हिस्सा मोटे धान का था।
दुर्ग
गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर 15 किलो 500 ग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।