"आग" के लिए 4922 परिणाम मिले
धर्म
रामभक्ति की गूंज : रामभद्राचार्य की रामकथा में उमड़ी श्रद्धा, धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से बढ़ा उत्साह
बिजेथुआ महावीरन धाम में चल रही जगतगुरु रामभद्राचार्य की रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से भर गया। कथा के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संस्कार, शिक्षा और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने परिवार और समाज में एकता, माता-पिता व गुरु के सम्मान और कर्तव्यपालन को सच्ची भक्ति बताया।
देश
असम चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत, सीएम हिमंत 12 हजार वोट से आगे
असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 केंद्रों पर मतगणना की जा रही है। अधिकारियों ने बड़े निर्वाचन क्षेत्रों वाले जिलों में विशेष व्यवस्था की है। नगांव में मतगणना तीन अलग-अलग स्थानों पर हो रही है, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में प्रत्येक में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़
सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ो, सफलता खुद कदम चूमेगी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर में 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा—सपनों को लक्ष्य बनाकर अनुशासन और मेहनत से ही सफलता मिलती है, सरकार हर छात्र के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़
अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार
रायगढ़ रोड स्थित कोयला फैक्ट्री वाली गली में रविवार सुबह एक दो मंजिला मकान के बरामदे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरा भवन धुएँ से भर गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए। स्कूटी पूरी तरह जल गई और पास खड़ी एक एक्टिवा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
छत्तीसगढ़
भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण
NH-130 के पास कुंवरपुर जंगल में अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग ने लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे पेड़-पौधों और जैव विविधता को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि विभाग ने आग पर काबू पाने और जांच की बात कही है।
देश
टला रेल हादसा : धधकती आग के बीच लोको पायलट ने रिवर्स गियर में दौड़ाई ट्रेन, बचाई सैकड़ों जानें
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मक्सी-रुठियाई रेलखंड पर एक ट्रेन उस समय बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई जब पास के खेतों में जलाई गई पराली की आग तेज हवा से फैलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। सामने आग देखकर लोको पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए ट्रेन को करीब 4 किलोमीटर पीछे की ओर चलाया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। इस दौरान दूसरी ट्रेन को भी समय रहते रोक दिया गया ताकि टक्कर का खतरा न रहे। बाद में दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेल यातायात बहाल हुआ। घटना ने पराली जलाने की लापरवाही और लोको पायलट की त्वरित सूझबूझ दोनों को चर्चा में ला दिया।
छत्तीसगढ़
बस्तर के युवा रचेंगे डिजिटल क्रांति : जगदलपुर के विवेकानंद स्कूल में एआई और रोबोटिक्स वर्कशॉप का आगाज़
बस्तर के जगदलपुर स्थित विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित एक विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए छात्रों को AI, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रैक्टिकल शिक्षा दी गई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने नवाचार और तकनीकी ज्ञान को भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए छात्रों को प्रेरित किया। वर्कशॉप में छात्रों ने आर्डुइनो, सर्किट डिजाइनिंग, डिजाइन थिंकिंग और डेटा प्रेडिक्शन जैसी स्किल्स सीखीं, साथ ही AI के नैतिक उपयोग पर भी जोर दिया गया। शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देकर स्कूल में स्थायी तकनीकी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।
देश
एक्सप्रेस में आग : स्लीपर कोच में धुआं उठा, दहशत में कूदे यात्री
चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S5) में तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से कूद गए। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
देश
बड़ा विमान हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 घायल
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर स्विस एयर की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के दौरान रनवे पर तेज़ गति (लगभग 104 नॉट्स) तक पहुँचने के बाद इंजन में आग लग गई। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि निकासी के दौरान लगभग 6 लोग मामूली रूप से घायल हुए।
छत्तीसगढ़
आग… आग… ! 66 घंटे तक बागबाहरा में सुलगती रही दहशत, रूपेश के एक फैसले ने टाल दी तबाही
आप सबको पता है कि 20 अप्रैल को बागबाहरा में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में आग लग गई और उससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। दहशत का यह साया 66 घंटे तक बना रहा, लेकिन यह और खौफनाक हो जाता यदि रूपेश शर्मा ने अपनी सूझ का परिचय न दिया होता। रूपेश की त्वरित सूझबूझ ने इस घटना को बड़े हादसे में बदलने से रोक दिया।
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर में भीषण आग : प्लास्टिक-पटाखे की दुकान धधकी, 25 टैंकर पानी, 4 फायर ब्रिगेड टीमें जुटीं
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार को एक प्लास्टिक और पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दो मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई और इलाके में घना धुआं फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की 4 टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 25 टैंकर पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
खड़ी कार में आग : स्टार्ट करते ही भड़की लपटें, 20 मिनट में 80% वाहन जलकर खाक
सराईपाली के गुरुनानक चौक के पास भीषण गर्मी में खड़ी एक वैगनआर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 15–20 मिनट में कार का 80% हिस्सा जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।