"ओडिशा" के लिए 345 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ा बदलाव : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ ग्रेन एटीएम, आसानी से मिलेगा राशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड हितग्राहियों को चावल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के तीन शहरों में ग्रेन एटीएम सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
महासमुंद
महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। झगरेनडीह जांच नाका के पास एक पिकअप वाहन से चार भैंसों को मुक्त कराया गया, जिन्हें रस्सियों और हुक से बांधकर ओडिशा के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मामले में वाहन चालक के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बलौदाबाज़ार
मरीजों को लेकर लौट रही एम्बुलेंस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 6 लोग घायल
सड़क के गड्ढे के कारण एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
शराब और घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह, पत्नी ने साड़ी से गला घोंटकर पति को उतार मौत के घाट
ग्राम टोकरो में तालाब किनारे मिले युवक परमेश्वर सिदार के शव मामले का पुलिस ने दो दिनों में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी तिजिया सिदार ने ही की थी। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और पति की शराब की आदत से परेशान होकर आरोपी महिला ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की।
महासमुंद
कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 167.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में टाटा हैरियर कार से 114.260 किलो और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बलेनो कार के गुप्त चेंबर से 52.990 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई है।
छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती पर सवाल, नौकरी के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप
स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। मामले को लेकर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
महासमुंद
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड जीतकर चमकाया जिले का नाम
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल उर्फ जयनारायण अग्रवाल ने धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 455 किलो वजन उठाकर स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में गोल्ड हासिल किया।
रायपुर संभाग
हत्याकाण्ड: 6 महीने से कर रहा था तालाब की चौकीदारी, अचानक मौत होने से गाँव में मचा हड़कंप
गांव में तालाब के पास चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक पिछले छह महीने से तालाब की चौकीदारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
महासमुंद
महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही, खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हुए 8 नाबालिग
महासमुंद के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। सभी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ 52 सदस्यीय कांवरिया दल, 27 साल पुरानी परंपरा निभाएंगे शिवभक्त
श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाते हुए बागबाहरा के बोल बम कांवरिया संघ का 52 सदस्यीय दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे। संघ पिछले 27 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निभा रहा है।
सुकमा
बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 62.63 लाख रुपए का गांजा, दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
देशभर में साइकिल यात्रा कर रही समीरा खान पहुंचीं महासमुंद, छात्राओं को किया प्रेरित
महासमुंद पहुंचीं भारतीय पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर समीरा खान ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं से संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 9 हजार किलोमीटर से अधिक की सोलो साइकिल यात्रा कर चुकी समीरा का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है।