"मुख्यमंत्री विष्णु देव साय" के लिए 273 परिणाम मिले
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 341 विकास कार्यों से बदलेगा जांजगीर-चांपा का चेहरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
रायपुर
गूंजा गर्व : महक नरवासे को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी पर बधाई
राजनांदगांव की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान नियुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार
नई उड़ान : रायपुर में मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, फिल्म सिटी और विकास कार्यों की घोषणा
राजधानी रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हैं।
जशपुर
बड़ा कदम : जशपुर में 11 करोड़ की लागत से बन रहा हाईटेक नालंदा परिसर, प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
जशपुर जिले के वार्ड क्रमांक 14 में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीटर हाईटेक नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप विकसित हो रहे इस आधुनिक अध्ययन केंद्र का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
बड़ी कार्रवाई : अवैध रेत उत्खनन पर कड़ा प्रहार तीन मशीनें सील, हाईवा जब्त
केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम ने 8 जून 2026 को गरियाबंद के राजिम तहसील में पैरी नदी के पास औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन का मामला पकड़ा। तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील किया गया और अवैध परिवहन में संलिप्त एक हाईवा वाहन को भी राजिम थाना में खड़ा किया गया। खदान संचालकों और मशीन मालिकों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : 41 समाधान शिविरों से 35 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले में 41 समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 35,470 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत यानी 24,725 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।
राज्य सरकार
पीएम आवास : मोंगरा गांव में खुशियों की दस्तक, पुष्पा साहू को मिला पक्का घर
पुष्पा साहू, ग्राम मोंगरा (महासमुंद), लंबे समय से कच्चे मकान में बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से जूझ रही थीं। हर वर्ष घर की मरम्मत और खपरैल सुधारने की मजबूरी के कारण परिवार को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
राज्य सरकार
समारोह : मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, मछली पालन और समाजिक प्रगति पर जोर
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र के आधार पर प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही।
राज्य सरकार
प्रतियोगिता : मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी नई प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर के सेंध लेक में आयोजित होगी।
राज्य सरकार
क्रांति : कम लागत में बढ़ रही पैदावार, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक तरल उर्वरक खेती में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव हो रहा है। खरीफ 2026 के लिए प्रशासन ने खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। कोरबा के किसान छेदीलाल उरांव ने इनके उपयोग से बेहतर परिणाम मिलने की बात कही और हरित खाद अपनाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का प्रयास किया।
रायपुर
स्वर्णिम सफलता : जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन बनी छत्तीसगढ़ की बेटियां
पुद्दुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में केरल को 55-51 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 14 साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने वाली टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
महानदी भवन में आयोजित श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत श्रमिक बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करने, सीटें बढ़ाकर 200 करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।