ताज़ा खबरें
10320 समाचार
फिल्में
Hanuman Ansh Box Office : 2 करोड़ की फिल्म ने कमाए 291 करोड़, 40वें दिन भी जारी कमाई का सिलसिला
Hanuman Ansh Box Office: फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने शुरुआती अनुमान लगाने वालों को हैरान कर दिया है। रिलीज के समय कई लोगों ने इसे कमजोर फिल्म माना था, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों का प्यार मिलने के बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। रिलीज के 40वें दिन भी फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
राज्य सरकार
Kawardha Medical College : कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की शुरुआत, डिप्टी CM विजय शर्मा ने छात्रों को दिया सेवा का मंत्र
Kawardha Medical College: कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के विद्यार्थियों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संवाद किया। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई की दिनचर्या, प्रवेश परीक्षा की तैयारी और सफलता के अनुभवों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि वे रोजाना किताबों और डिजिटल माध्यमों से कई घंटे पढ़ाई करते थे। इस दौरान छात्रों ने अपनी मेहनत, चुनौतियों और सफलता की कहानी भी साझा की।
रायगढ़
Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर
Raigarh News: धरमजयगढ़ में मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हादसे में पिकअप सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
दुर्ग
Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल
Durg Road Accident: ग्राम झीट में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोतीपुर के पास गाय को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Kanker Crime News: गघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News : नागपुर-रायपुर हाईवे हादसे के घायलों से मिले विजय शर्मा, मदद का दिया भरोसा
Chhattisgarh News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के लोगों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हाल जाना, डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में 32वें राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन
Chhattisgarh News: नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। सम्मेलन में देशभर के निर्वाचन आयुक्त, अधिकारी और विशेषज्ञ स्थानीय निकाय चुनावों में तकनीक के उपयोग, पारदर्शिता और चुनावी सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन भी किया गया।
रायपुर संभाग
Arang News: धमनी पंचायत की पहल, ग्रामीणों के लिए खुलेगा आधुनिक ओपन जिम
Arang News: आरंग जनपद के ग्राम धमनी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया जाएगा। इस सुविधा से युवा, महिलाएं और बुजुर्ग गांव में ही नियमित व्यायाम कर सकेंगे। पंचायत की यह पहल ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कोरबा
Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप
Youth Attack Case: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सागर यादव ने 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
ग्लैमर
Women fashion tips: इस सीजन की 5 जींस स्टाइल, जो आपके लुक को देंगी नया अंदाज
women fashion tips: हर महिला चाहती है कि उसकी जींस स्टाइलिश, आरामदायक और मॉडर्न दिखे। लेकिन कई बार परेशानी यह होती है कि जींस खरीदने के बाद समझ नहीं आता कि इसके साथ कौन-सा टॉप, कुर्ता या शर्ट पहनी जाए। फैशन ट्रेंड हर सीजन बदलते रहते हैं। कभी स्किनी जींस का चलन बढ़ता है तो कभी
लाइफ स्टाइल
Ganesh Chaturthi Special: गणपति उत्सव में बेटे का जन्म, रखें भगवान गणेश से जुड़े 25 शुभ नाम, जानें जन्म कथा?
Ganesh Chaturthi Special: गणपति उत्सव के पावन दिनों में अगर आपके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके नामकरण संस्कार की तैयारी कर रहे हैं, तो भगवान गणेश से जुड़े नाम एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। हिंदू मान्यताओं में भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान, शुभता और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
धमतरी
Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
Road Accident: धमतरी जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और वाहन उसे करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता हुआ टोल प्लाजा तक ले गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।