ताज़ा खबरें
5105 समाचार
राजनांदगांव
प्रहार : 164 गांवों की शांति का जश्न और तंग बस्तियों में अफसर बनाने का संकल्प
भव्य शुभारंभ 15 जून को पुलिस लाइन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुख्य आतिथ्य और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें कोटवारों, ग्रामीणों, छात्रों और यातायात मित्रों सहित लगभग 2600 नागरिकों ने हिस्सा लिया।
जांजगीर-चांपा
पुलिस का बड़ा एक्शन : 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 815 SPASMO PROXYVON Plus कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत 72,321 रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रायगढ़
हादसा : कोयला रूट पर ट्रेन से टकराई 45 साल की मादा हथिनी, इलाज से पहले तोड़ा दम
तेज रफ्तार का शिकार: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारमार गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। कोयला परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली रेल लाइन पर रात के अंधेरे में एक तेज रफ्तार मालगाड़ी ने पटरी पार कर रही लगभग 45 वर्षीय जंगली मादा हथिनी को सीधी टक्कर मार दी।
सरकारी सूचना
खेत बचाओ अभियान : किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गया संदेश
खेत बचाओ अभियान के तहत सरायपाली विकासखंड के ग्राम राजाडीही में कृषि विभाग द्वारा कृषक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही यूरिया और डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो उर्वरक, जैव उर्वरक एवं अन्य पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 जून से शुरू होगा प्रसारण, दिखेंगी प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आयोजित सिंगिंग रियलिटी शो ‘गाइए और छा जाइए’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। 20 जून से इसके एपिसोड कीर्तिमान के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर दिखाए जाएंगे। इस शो में राज्यभर से 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने लोकगीत, फिल्मी गीत और सुगम संगीत में अपनी प्रतिभा दिखाई।
सरकारी सूचना
मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी : खेत बचाओ अभियान में किसानों को दिया गया जागरूकता संदेश
बागबाहरा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में देशव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत जिला स्तरीय जैविक एवं प्राकृतिक कृषि कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की अपील की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दरिंदगी : झाड़फूंक के बहाने युवती की अस्मिता से खिलवाड़, फर्जी बाबा गिरफ्तार
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कथित ढोंगी बाबा ने नौकरी और अच्छे रिश्ते का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रयागराज निवासी अमित कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
गरियाबंद
नुक्कड़ नाटक : एसपी वेदव्रत सिरमौर ने ग्राम बारूला के बाल कलाकारों को किया सम्मानित
गरियाबंद जिले के ग्राम बारूला के छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज में शिक्षा, नशामुक्ति, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। इन बच्चों के प्रयासों की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उनसे मुलाकात की और उनके काम की खुलकर प्रशंसा की।
रायपुर
बिजली महंगी : 1 जुलाई से लागू होंगे नए रेट, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान किया है, जो 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
शिक्षा
बचपन : गरियाबंद में 75 में से 45 स्कूल बसें रडार पर, बड़ी कार्रवाई के संकेत
बड़ा एक्शन चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाई गईं 45 स्कूल बसों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सरकारी सूचना
महासमुंद : सामाजिक सहायता योजनाओं का विस्तार, हजारों हितग्राहियों को मिल रहा लाभ
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें राज्य और केंद्र दोनों स्तर की योजनाएं शामिल हैं। जिले में कुल 53 हजार 561 हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान अप्रैल 2026 तक किया जा चुका है। केंद्रीय योजनाओं में एस.एन.ए. स्पर्श प्रक्रिया के कारण कुछ समय के लिए भुगतान में विलंब हुआ था, जिसे अब सुधारकर बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ दिया जा चुका है।