ताज़ा खबरें
10320 समाचार
राज्य सरकार
Mahasamund News : आशीर्वाद का दीया अभियान से जुड़ीं बिहान की महिलाएं, दीपावली से पहले ही मिली खुशियों की रोशनी
Mahasamund News: जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत मिट्टी के दीये तैयार कर रही हैं। लड्डू गोपाल समूह को 37 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है, जबकि अन्य क्लस्टरों को भी बड़ी संख्या में काम मिला है।
रायपुर
Raipur Crime News : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Raipur Crime News: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरंग, मंदिर हसौद और खरोरा थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी रखने वाले विभाग की निष्क्रियता को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।
शिक्षा
State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश
State Tax Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने वर्ष 2022 में आयोजित वाणिज्यिक कर निरीक्षक सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया है। जांच में उत्तरपुस्तिकाओं में समान जवाब, उपस्थिति रिकॉर्ड की कमी, अंक सूची तैयार नहीं होने और पुनर्मूल्यांकन में अनियमितताओं जैसी कई खामियां सामने आईं। परीक्षा के आधार पर निरीक्षक बने कर्मचारियों को अब उनके मूल पद पर वापस भेजा जाएगा।
Delhi Cabinet Decision : आशा कार्यकर्ताओं की 6 हजार बढ़ी प्रोत्साहन राशि, 10 हजार स्टूडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल
Delhi Cabinet Decision: दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की मासिक प्रोत्साहन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दी है। साथ ही 10 हजार छात्रों के लिए नए हॉस्टल बनाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: टैक्स गड़बड़ी पर GST विभाग सख्त, बावा होटल पर 60 लाख रुपए की कार्रवाई
Bilaspur News: स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी और व्यापारिक अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बिलासपुर और मुंगेली जिले में बड़ी जांच कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दोनों जिलों के कुल 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की। कार्रवाई में मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र के तीन व्यापारी शामिल रहे।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana : लखनपुर में पीएम आवास हितग्राहियों से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, सुनी समस्याएं
PM Awas Yojana: सरगुजा दौरे के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
सेहत
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस
Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 108 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि कई अन्य जिलों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है।
रायगढ़
Raigarh News : धरमजयगढ़ के पहाड़ी गांवों में राशन संकट, 2 किमी उतरकर भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण
Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सामने आई हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए पहाड़ी रास्तों से करीब 2 किलोमीटर नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, जशपुर की सावित्री के परिवार को मिला पक्के घर का उपहार
PM Awas Yojana: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सावित्री को पक्का मकान मिला। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाली सावित्री का सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना अब पूरा हो गया है।
राजनांदगांव
Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक
Rajnandgaon E-Scooter Fire: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चार्जिंग से हटाते ही एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 10 मिनट में स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद ई-वाहनों की बैटरी सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
रायपुर
Raipur News : रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, बिना नक्शे बने 40 मकानों पर कार्रवाई
Raipur News: राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुलडोजरों के साथ पहुंची और बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan : गांधी जयंती पर कांकेर के स्कूलों में चलेगा स्वच्छता अभियान, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने की। बैठक में उन्होंने अभियान के दौरान जनभागीदारी बढ़ाने और गांधी जयंती पर स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।