Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम Delhi Cabinet Decision : आशा कार्यकर्ताओं की 6 हज…
Delhi ASHA workers and hostel plan news (Image Source: akashvani)
Delhi ASHA workers and hostel plan news (Image Source: akashvani)

Delhi Cabinet Decision : आशा कार्यकर्ताओं की 6 हजार बढ़ी प्रोत्साहन राशि, 10 हजार स्टूडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल

Delhi Cabinet Decision: दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की मासिक प्रोत्साहन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दी है। साथ ही 10 हजार छात्रों के लिए नए हॉस्टल बनाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 01:05 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Cabinet Decision: दिल्ली सरकार ने आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनके मासिक प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 3 हजार रुपए की जगह 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं और वे जमीनी स्तर पर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी उनके योगदान को सम्मान देने और आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में उठाया गया कदम है। 

दिल्ली में 6,725 आशा कार्यकर्ता दे रही हैं सेवाएं 

दिल्ली में वर्तमान समय में करीब 6,725 आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई हैं। इनमें से प्रत्येक कार्यकर्ता औसतन करीब 2,000 लोगों या लगभग 400 परिवारों के संपर्क में रहकर काम करती है। वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोत्साहन राशि बढ़ने से आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और वे पहले की तरह बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगी। 

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बनेंगे नए हॉस्टल 

कैबिनेट बैठक में छात्रों से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 10,000 छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार के कुछ विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में हॉस्टल निर्माण का काम पहले से चल रहा है। अब बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस योजना का विस्तार किया जाएगा। सरकार उन कॉलेजों और संस्थानों का सर्वे कराएगी, जहां छात्रावास निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जगह चिन्हित होने के बाद निर्माण प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रहने की सुविधा मिल सके। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें